दहेज में मांगा 10 लाख..नव विवाहिता ने की शिकायत..पति सलाखों के पीछे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सिरगिट्टी पुलिस ने नवविवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछ भेज दिया है। आरोपी और शिकायतकर्ता की दस महीने पहले शादी हुई थी। शादी के बाद आरोपी पति.. पत्नी को मायके से दस लाख रूपयों के लिए लगातार दबाव बनाने के साथ प्रताडित कर रहा था।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार 27 खोली निवासी प्रेमलता द्विवेदी की शादी दस महीने पहले सिरगिट्टी निवासी चन्द्रेश द्विवेदी से हुई। शादी में प्रेमलता के माता पिता ने लड़के वालों को दहेज में पचास हजार रूपयों के अलावा तीन लाख का जेवर दिया। साढ़े तीन लाख रूपयों से अधिक बरात की खातिर में खर्च किया।

            पीड़िता प्रेमलता ने सिरगिट्टी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत में बताया कि शादी के बाद पति ने उस पर मायके से दस लाख रूपए लाने का दबाव बनाना शुरू किया। कुछ दिनों बाद मारपीट करने लगा। एक दिन घर से निकाल भी दिया। मामले की जानकारी अपने माता पिता और चाचा चाची को दी। 

                   प्रेमलता ने पुलिस को बताया कि जब 20 फरवरी को  माता पिता के साथ थाने में शिकायत करने आ रही थी.. रास्ते में पति ने जान से मारने की धमकी देते हुए शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया।

              सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि प्रेमलता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 498(क) और 323 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी पति चन्द्रेश को 27 खोली स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। आरोपी को दहेज प्रताड़ना के आरोप में न्यायालय के सामने पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।

TAGGED: ,
close