10 लीटर शराब बरामद..चोरी की मोटरसायकल जब्त..दोनो आरोपियों पर न्यायालय की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने दो अलग अलग आपराधिक मा्मले में दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले भी कर दिया है। रतनपुर पुलिस के अनुसार पांच दिन पहले मोटर सायकल चोरी के आरेापी को मोटर सायकल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि दस लीटर शराब के साथ पकड़े गए आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
 
            रतनपुर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार पुडू निवासी उत्तम सिंह पैकरा ने 5 जनवरी को  रिपोर्ट दर्ज कराया कि दोपहर लगभग 2 बजे मोटर  सायकल होंडा ड्रीम सीजी 12 ए.एच 5795 को घर के बाहर से किसी ने पार कर दिया है। इस दौरान घर के सदस्य गौरा गौरी पूजा कार्यक्रम में गए थे। वापस आने पर जानकारी मिली कि किसी ने मोटरसायकल पार कर दिया है। 
 
           पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद आरोपी पतासाजी शुरू हुई। इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिलिी कि कोयलारीपारा उमरिया दादर निवासी रामलखन श्याम चोरी की मोटर सायकल घऱ में छिपाकर रखा है। जानकारी के बाद पुलिस टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
 
             रामलखन से पूछताछ हुई। संदेही ने बतायी गयी मोटर सायकल चोरी करना कबूल किया। आरोप कबूल किए जाने के बाद आरोपी के पास से मोटरसायकल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायाल में पेश किया गया। 
 
दस लीटर शराब बरामदप्
 
         रतनपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत 10 लीटर शराब के साथ कोचिया को गिरफ्तार किया है। कोचिया का नाम रामशरण निर्मलकर है। पेट्रोलिंग पार्टी ने निर्मलकर की बाडी में बिक्री के लिए छिपाकर रखे गए अवैध को बरामद किया।निर्मलकर पांच पांच लीटर वले जरीकेन में महुआ शराब छिपाकर रखा था। आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close