101 खिलाड़ियों को मिलेगा अवार्ड

Shri Mi
7 Min Read

bora_busरायपुर।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता मे शुक्रवार को मंत्रालय में आयोजित निर्णायक मंडल की बैठक में वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लिए 101 खिलाड़ियों का चयन राज्य खेल पुरस्कारों के लिए किया गया है। खिलाड़ियों का चयन नई पहल-नई दिशा के तहत खेल पुरस्कार नियमों में संशोधन किया गया है। संशोधित नियमों में खेल पुरस्कारों की संख्या एवं राशि दोनों बढ़ाई गई है। खिलाड़ियों के चयन में ओलम्पिक में शामिल खेलों को प्राथमिकता दी गई है। महिला खिलाड़ियों के साथ पहली बार दिव्यांग खिलाड़ियों को सभी पुरस्कारों में शामिल किया गया है। श्री बोरा ने बैठक में बताया कि टीम गेम के लिए भी पहली बार सीएम ट्राफी के नाम से पुरस्कार दिया जाएगा। ओलम्पिक, एशियाड और राष्ट्रीय खेलों में शामिल खेल को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि पहली बार क्रिकेट को पुरस्कारों में शामिल किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                              इन खिलाड़ियों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर रियो ओलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए राजनांदगांव की सुश्री रेणुका यादव को दस लाख रूपए के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शहीद कौशल यादव पुरस्कार की संख्या पांच से बढ़ाकर सात कर दी गई है और राशि भी एक लाख रूपए से बढ़ाकर एक लाख 50 हजार रूपए कर दी गई है। पंकज विक्रम पुरस्कार की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अंतर्गत सभी खेलों के लिए एक महिला एवं एक पुरूष को पुरस्कार दिया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल की बैठक में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए खिलाड़ियों के नामों की अनुशंसा की गई  है।
शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार
वर्ष 2014-15 ओलम्पिक कुमारी शरणजीत कौर को बास्केटबाल, कुमारी देव कुमारी साहू एवं कुमारी मामा प्रधान को क्याकिंग केनोईंग, कुमारी मुन्नी देवांगन को तलवारबाजी, नॉन ओलम्पिक श्री हरप्रीत वेरया को साफ्टटेनिस, पैरालम्पिक श्री द्वारिका प्रसाद को फेंसिंग पैरालम्पिक, श्री भरत सिंह को तैराकी पैरालम्पिक, वर्ष 2015-16 ओलम्पिक सुश्री रूपा साहू को हैण्डबाल, पूनम चतुर्वेदी बास्केटबाल, दिपेश कुमार सिन्हा को वालीबाल, कौशल नन्दनी ठाकुर को क्याकिंग केनोईंग, नॉनओलम्पिक यशोदा साहू को खो-खो, प्रवेश जोशी को साफ्टबाल, पैरालम्पिक रामफुल टोंडर को तलवारबाजी के लिए चयन किया गया।
शहीद कौशल यादव पुरस्कार
वर्ष 2014-15 ओलम्पिक श्री के.एस. राहुल को तैराकी, कुमारी कौशल नंदनी ठाकुर को क्याकिंग केनोईंग, श्री जगदीश विश्वकर्मा को वेटलिफ्टिंग, श्री प्रवीण कुमार गावरें को फेंसिंग तलवारबाजी, नॉन ओलम्पिक श्री रसीद खान को कराते, कुमारी पद्मा लोहार को पावरलिफ्टिंग, पैरालम्पिक श्री जंतराम पनिका को पैरालम्पिक (तैराकी), वर्ष 2015-16 ओलम्पिक सुश्री रिया वर्मा को बास्केटबाल, भरत कुमार यादव को तीरंदाजी, शिवाक्ष साहू को तैराकी, आतीष पाटिल को भारोत्तोलन, नॉनओलम्पिक अमनदीप खरे को क्रिकेट, बर्निता तालुकदार को कराते-डू, पैरालम्पिक पूनम यादव को पैरा-जूडो के लिए चयन किया गया।
वीर हनुमान सिंह पुरस्कार
वर्ष 2014-15 सर्वश्री के.एस. अनिलजीत को पावरलिफ्टिंग, वर्ष 2015-16 कृष्णा साहू को पावरलिफ्टिंग, रविशंकर को साफ्टटेनिस के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।
शहीद पंकज विक्रम सम्मान
वर्ष 2014-15 श्री रियाज नवाज को वुशु, कुमारी रिता छोटेराय, श्री कामता प्रसाद निषाद को कबड्डी, श्री आशीष कुमार द्विवेदी को जूडो, कुमारी निशा झा, श्री सौरभ मोदी को टेबल टेनिस, कु. रतना मंडल को कैरम, कु. प्रियंका वर्मा, कु. कविता वर्मा को व्हॉलीबाल, कु. सवित्री मंडवी, कु. रजनी को हैण्डबॉल, श्री अतुल जयसवाल को तैराकी पैरालम्पिक, श्री अभिषेक आदिले, कु. वत्सला आदिले को तैराकी, क्षेत्रपाल चन्द्राकर को पावरलिफ्टिंग, आनंद कुमार को ताईक्वाण्डो, श्री सुरेश को बॉक्सिंग, शकील अहमद, अपसना खान को हॉकी, सोपान कर्णेवार, कुमारी मोन्टी तिडके को सॉफ्टबाल, धनराज कुमार सोनकर, कुमारी कल्पना साहू को बाल बेडमिंटन, निशा, कुलेश्वर जोशी को खो-खो, एस. संतोष राव को सायकल पोलो, श्री संतोष प्रसाद, कुमारी सोमना ताम्रकार को टेनिस बाल क्रिकेट, कुमारी निवेदिता वर्मा को टेनिक्वाईट, वर्ष 2015-16 सर्वश्री वी. जानसन सोलोमन, स्वाति जैन को फेंसिंग, सुश्री देवकी देवांगन को जूडो, अभिषेक जयसवाल, अंजली बंजारे को सायकल पोलो, पायल हंसा पुरी, प्रेमराज जाचक को टेबल टेनिस, वशिम रजा, मीना पासी को वुशू, अमेरिका उसारे, लीलाधर साहू को कबड्डी, अजित कुमार पाण्डेय को बेसबाल, उमेश कुमार को ट्रायथलान, सुश्री रेणुका राजपुत, मोहम्मद आतिफ कुरैशी को हॉकी, सुनिल कुमार ठाकुर, लखेश्वरी वर्मा को नेटबाल, नेहा यादव को कुश्ती, निखिल, वर्षा दुबे को बाल बेडमिटन, जगदीश विश्वकर्मा को भारोत्तोलन, एम.श्रीनू, भारती सिन्हा को कराते, सुश्री शालिनी नायर को पावरलिफ्टिंग, श्रेयांश जयसवाल को बैडमिटन, संध्या वर्मा, लक्ष्मीनारायण साहू को टेनिक्वाईट से सम्मानित किया जाएगा।
शहीद विनोद चौबे सम्मान
वर्ष 2014-15 सर्वश्री विनोद देवधरे, प्रकाश चितलाग्या को टेबल टेनिस, अर्जुन सारंगवंशी को पावरलिफ्टिंग, लल्ला राम यादव, ताजूद्दीन को एथलेटिक्स, वर्ष 2015-16 सर्वश्री पवन धनगर को एथलेटिक्स, गोवर्धन सिंह साहू को जूडो, लारेंस सेंटियागो को सॉफ्ट टेनिस, एस.एल. यादव को वॉलीवाल, संजय मिश्रा को बैडमिंटन से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ट्राफी पुरस्कार
वर्ष 2014-15 के लिए साफ्टबाल के पुरूष दल सीनियर एवं जुनियर बालक दल, 2015-16 के लिए महिला सीनियर दल और बालिका जुनियर दल को मुख्यमंत्री ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा।

                                 इस मौके पर निर्णायक मंडल के बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव एवं अध्यक्ष सोनमणि बोरा एवं सदस्य संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महासचिव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ एस.ई.सी. रेल्वे बिलासपुर, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रायपुर, उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य आयुक्त प्रतिनिधि एवं सांई सेंटर राजनांदगांव के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close