कर्मचारियों की भावभीनी विदाई.. अधिकारियों ने कहा..हमेशा रहेगा साथ का गुजरा समय

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के  फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को प्रशासनिक भवन तिफरा के सभागार में भावभीनी विदाई दी गयी। प्रकाश तललवार, प्रशासनिक अधिकारी, रामायण प्रसाद देवांगन, अनुभाग अधिकारी, उमेश चन्द्र पाठक, कार्यालाय सहायक श्रेणी-एक, अब्दुल कलीम शेख, कार्यालय सहायक श्रेणी-एक, बद्रीनाथ देवांगन, कार्यालाय सहायक श्रेणी-एक और अंजोरी राम बरेठ के योगदान को याद किया गया। अवकाश प्राप्त कर्मचारियों नेभी विद्युत कंपनी के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                कार्यपालक निदेशक बिलासपुर क्षेत्र भीम सिंह कंवर ने सेवानिवृत्तजनों को विद्युत कंपनी की ओर से  प्रशस्ति पत्र भेंट किया। घडी, शाल और श्रीफल से सम्मानित भी किया। साथ ही परिवार के लिए ईश्वर से कामना की।

Join Whatsapp Group यहाँ क्लिक करे

                   विदाई समारोह में अधीक्षण यंत्री पी.के.कश्यप, कार्यपालन अभियंता आर.के. कश्यप, आर.के.अग्रवाल, सुरेश जांगडे, नंदराम भगत, प्रशासनिक अधिकारी अनूप भट्टाचार्य और  सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारजन समेत बडी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

close