11 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा…निगम प्रशासन का फरमान…काम पर लौटेंं अथवा कार्रवाई के लिए रहें तैयार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

 बिलासपुर—निगम प्रशासन ने कार्यालय में लगातार अनुस्थिति के बाद 11 कर्मचारियों को नोटिस थमाया है। निगम प्रशासन ने अपने फरमान में कहा है कि संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने और कार्य में अनुपस्थित रहने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
         निगम प्रशासन ने सेवा और कार्यालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर जल विभाग के 11 टास्क बेसिस कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद भी अनुपस्थित रहने और जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई का फरमान जारी किया है। निगम प्रशासन के अनुसार गर्मी बढ़ने और जल स्तर नीचे जाने की वजह से शहर के अधिकांश वार्डों और क्षेत्रों में जल आपूर्ति की समस्या है। जल आपूर्ति को लेकर जल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी लगातार पाइप लाइन, लीकेज और मोटर मरम्मत के साथ टैंकर से पानी सप्लाई कर रहे है। बावजूद इसके जल विभाग के 11 टास्क बेसिस कर्मचारी बिना कारण अनुपस्थित हैं।
                 अनुपस्थित कर्मचारियों में मुन्ना पिता बहोरन, देवकुमार पिता भकलू, सुमित पिता सरहा, अशोक पिता गजानंद, सहोरिक पिता बीरबल, अशोक पिता सूखदेव, भोला पिता दुलार, लक्ष्मी पिता बंशी, जयपाल पिता बिसाहू, लीलाराम पिता महेश और दिलीप पिता भगतराम का नाम शामिल हैं। कार्य की आवश्यकता को देखते हुए जल विभाग प्रभारी कार्यपालन अभियंता संजीव बृजपुरिया ने नोटिस के जवाब के साथ कार्य में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यदि कार्य में उपस्थित नहीं होते हैं तो सभी 11 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई होगी।
Share This Article
close