अटल समेत 11 कांग्रेसी असाम रवाना ..पढ़ाएंगे बूथ मैनजमेन्ट का पाठ..शैलेष ,विनोद, राजेश तिवारी संभालेंगे कमान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—असम विधानसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव समेत 11 कांग्रेस दिग्गज नेता असम रवाना हुए हैं। असाम दौरा पर जाने वाले यह सभी नेता बूथ, जोन और सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीतने का मंत्र देंगे।
 
             असाम के पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निदेश पर छत्तीसगढ़ के 12 दिग्गज कांग्रेसी असम विधानसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाने आज सुवह दिल्ली के लिए रवाना हुए है। दिल्ली पहुंचने के बाद सभी कांग्रेसी गुवाहटी के लिए प्रस्थान करेंगे। दिग्गज कांग्रेसियों की टीम प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी असाम में बूथ जोन ,सेक्टर स्तर पर अपने चुनावी अनुभवों को ना केवल साझा करेंगे। बल्कि जीत का मंत्र भी देंगे। 
 
                       बताते चले कि असाम जाने वाली कांग्रेस नेताओं की टीम में अटल श्रीवास्तव को संघठन में बेहतर चुनावी संचालन को लेकर स्थान दिया गया है। बिलासपुर नगर निगम में कांग्रेस के निर्विरोध महापौर बनाने से लेकर बिलासपुर, मुंगेली जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्पित अध्यक्ष को जीताने में अटल की विशेष भूमिका मानी जाती है।
 
             ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने बताया कि अटल श्रीवास्तव ने संगठन में प्रदेश महामंत्री रहते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और तत्कलीन प्रदेश अध्यक्ष, वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनेक बढ़ी सभाओ और कार्यक्रम का सफल संचालन किया है। इस दौरान अटल श्रीवास्तव के जुझारू व्यक्तित्तव और मिलनसारिता को देखते हुए प्रदेश संगठन में  उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।
 
                   एक बार फिर प्रदेश के मुखिया और संगठन ने असाम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जाने वाली टीम अटल श्रीवास्तव को भी शामिल किया है। 12 सदस्यीय यह टीम असाम में स्थानीय कार्यकर्ताओ को बूथ मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाएगी। साथ ही चुनावी जीत का मंत्र भी देगी। 
 
         अरविन्द शुक्ला ने बताया कि 12 सदस्यीय टीम में प्रमुख रूप से अटल श्रीवास्तवके अलावा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा,संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी,पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी समेत अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।
close