रेलवे ट्रैक पर बेसुध महिला को 112 ने बचाया.. चलते एम्बुलेन्स में बच्चे का जन्म..तीनों सुरक्षित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-तोरवा और बिल्हा की ईगल टीम ने डॉयल-112 के सहयोग से मां बच्चे समेत रेलवे ट्रैक पर घायल पड़ी महिला को समय पर बचा लिया है। चकराटा पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़ी महिला को सिम्स में दाखिल कराया गया। जबकि 112 के सहयोग से तोरवा पुलिस की ईगल टीम ने समय रहते प्रसूता को बचाकर बड़ा काम किया है।
 
                    डायल 112 से बिल्हा ईगल टीम को शाम साढ़े पांच बजे जानकारी मिली कि चकरभाठा रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रेक के पास अज्ञात महिला ट्रेन से गिरकर घायल हो गयी है। खबर मिलते ही चकरभाठा ईगल-1 टीम मौके पर रवाना हुई। टीम ने त्वरीत कार्यवाही करते हुये घटना स्थल पहुंचकर कॉलर को बताया कि घटना स्थल तक एम्बुलेन्स का पहुंचना मुश्किल है। इसके बाद 112 की टीम ने घायल छाया सिंह निवासी भिलाई को घटना स्थल से स्ट्रेचर में रखकर 1 किलोमीटर दूर खड़ी एम्बुलेंस लाया। घायल महिला को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्रवाई में आरक्षक शिवराम नेताम और चालक भूनेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।
 
महिला और नवजात सुरक्षित
 
–                इसी तरह तोरवा पुलिस को डायल 112 से जानकारी मिली कि ग्राम महमंद पहुचकर गर्भवती महिला को बचाया है। ईगल टीम ने पिडित महिला रूपाली को परिजन के मदद से एम्बुलेन्स में बैठाया गया। महिला ने अस्पताल पहुचने से पहले..रास्ते में एम्बुलेन्स में एक बच्चे को जन्म दिया। दोनों माँ और बच्चा को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में भर्ती कराया गया। दोनों फिलहाल पूरी तर हसे सुरक्षित हैं। आरक्षक विरेन्द्र भोई और जितेन्द्र कुमार ने मां और नवजात बचाने के लिए विशेष प्रयास किया।
close