मार्निंग वाक प्रेमियों पर पहरा..चेतावनी के बाद छोड़ा गया..3 दर्जन से अधिक वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-लाक़डाउन के दौरान मार्निंग वाक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। सरकण्डा पुलिस ने गुरूवार की  सुबह अभियान चलाते हुए करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को मार्निंग करते पकड़ा है। पकड़े गए सभी मार्निंग वाक प्रेमियों को मैदान में कसरत कराया गया। इसके बाद सभी को घर से नहीं निकलने की चेतावनी के बाद छोड़ा गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     सरकन्डा पुलिस ने गूरूवार की सुबह बिना मास्क लगाकर मार्निगं वाक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पकड़े गए लोगों को वर्जिस कराने के बाद दुबारा मार्निंग वाक पर नही जाने की चेतावनी पर छोड़ा गया।

           सरकन्डा थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि शासन का सख्त निर्देश है कि जब तक कोरोना का प्रकोप खत्म नहीं हो जाता है। लोग घऱ से निकलने से बचें। बहुत जरूरी होेने पर ही निर्धारित समय पर घर के बाहर आएं। इसी क्रम में आज सुबह- सुबह सरकन्डा क्षेत्र में मार्निग वाक पर निकले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। सभी को कसरत कराने के बाद जरूरी दिशा निर्देश पर छोड़ा गया है। 

         थानेदार रात्रे ने बताया कि सुबह बसंत विहार क्षेत्र के आस पास वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया । बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगातार  ड्रायविंग करने वालों पर कार्रवाई की गयी है। अभियान के दौरान कुल 40 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं पर चलानी कार्यवाही हुई है।

                    शनिप रात्रे ने कहा कि अभियान को लगातार चलाते रहेंगे। इस दौरान  एक बार समझाइश के बाद दुबारा किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। लोगो से अपील है कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि घर से बाहर ना निकलें। अपने साथ अपने परिवार को सुरक्षित रखे..पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करे।

close