जिले में 117 मरीज पाए गए..बिलासपुर में 108 पाजीटिव..47 महिला संक्रमित ..सेन्टर में वैक्सीन टोंटा..वैक्सीनेशन के बिना नाराज लोग लौटे घर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- मंगलवार को बिलासपुर में कुल 117 पाजीटिव मरीजों की पहचान की गयी है। अकेले बिलासपुर में कुल 108 संक्रमित पाए गए हैं। जिले में मंगलवार को कुल 70 पुरूष और 47 महिला मरीजों की रिपोर्ट पाजीटिव मिली है। जानकारी के अनुसार कोरोना प्रकोप से बचने लोगों की भीड़ आम दिनों से कहीं ज्यादा वैक्सीन सेन्टर में दिखाई दी। लेकिन इसी बीच जानकारी मिली की वैक्सीन खत्म होने के बाद जिला आयुर्वेदिक अस्पताल स्थित सेन्टर को बन्द कर दिया गया। जिसके चलते लोगों को बिना वैक्सीनेशन के लौटना पड़ा है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now

   कोरोना ने मचाया कोहराम     

          मंगलवार को कोरोना ने लोगों के बीच कोहराम मचाया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 117 मरीजों की पहचान की गयी है। इसमें महिलाओं की संख्या 47 और पुरूष पाजीटिव की संख्या 70 पार है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिल्हा में कुल 5 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें महिला संक्रमित 2 और पुरूष 3 हैं। कोटा में सिर्फ एक महिला संक्रमित पायी गयी है। 

                  मस्तूरी मैें पाए गए तीन में से 2 पुरूष और एक महिला कोरोना पाजीटिव है। तखतपुर में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है। जिले में सर्वाधिक कोरोना मरीज बिलासपुर शहर में मिले है। इसमें 85 पुरूष और 43 महिलाएं कोरोना पाजीटिव हैं।

 सेन्टर में वैक्सीन का टोंटा 

       कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर आज वैकासीन लगवाने वालों की भीड़ वैक्सीनेशन सेन्टर मेे देखने को मिली। इसी बीच जानकारी मिली कि आयुर्वेदिक कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेन्टर को दोपहर होते बन्द कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि वैक्सीन की सीमित स्टाक के कारण बिना किसी पूर्व सूचना के सेन्टर का शटर गिरा दिया गया।  दोपहर बाद वैक्सीनेशन कराने पहुंचे लोगों  को निराश होकर या तो घर लौटना पड़ा.. या फिर दूसरे सेन्टर पहुंचकर भीड़ का हिस्सा बनने को मजबूर होना पड़ा। इस बीच लोगों के बीच जमकर आक्रोश भी देखने को मिला है।

TAGGED:
close