श्रीराम केयर अस्पताल रेपकाण्डः भाजपा नेत्री ने पूछा..समझ से परे विधायक की सक्रियता..क्यों किया पीडिता का नाम सार्वजनिक..होनी चाहिए कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नगर विधायक शैलेष पाण्डेय पर रेप पीडिता के नाम को सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है। महिला मोर्चा जिला महामंत्री ने विधायक के खिलाफ अपराध दर्ज किए जाने की मांग कही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    भाजपा महिला संगठन महामंत्री जयश्री चौकसे ने बताया कि जानकारी मिली है कि श्री राम केयर हॉस्पिटल मे युवती से इलाज के दौरान 2 वार्ड बॉय ने गैंग रैप किया है। मामला सामने आने के बाद पीड़िता को मदद दिलाने विधायक शैलेश पांडे अस्पताल पहुंचे। पीड़िता के पिता से पत्र लिखवा कर उन्होने पत्र को सार्वजनिक किया। जबकि पत्र में पीड़िता का नाम भी लिखा है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पीड़िता का नाम जाहिर होने पर कड़ा विरोध करती है। 

          भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री जयश्री चौकसे ने कहा कि पत्र में पीड़िता का नाम लिखा हुआ है विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा ऐसे गंभीर मामले में पीड़िता का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा करना कानून के खिलाफ माना जाता है। जयश्री चौकसे ने कहां की विधायक का मामले में अचानक सक्रिय होना समझ से परे है । दूसरी ओर पीड़िता के परिवार और पिता ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस पर संदेह व्यक्त किया है। उसे न्याय ना मिल पाने का संदेह है। इसलिए निष्पक्ष जांच की मांग पीड़िता के पिता ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से की है। 

          भाजपा नेत्री ने कहा कि विधायक ने पीड़िता का नाम सार्वजनिक कर निंदनीय कार्य किया है। ऐसे गंभीर मामले में कोई भी व्यक्ति पीड़िता का नाम सार्वजनिक नहीं कर सकता है। है भाजपा महिला मोर्चा  ने मामले पर विधायक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

TAGGED:
close