12 को होगा धरना प्रदर्शन…सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत..दिल्ली कूच की नई तारीख का होगा जल्द एलान

BHASKAR MISHRA
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय

बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद दिल्ली कूच अभियान की तारीख को आगामी निर्णय तक निलंबित किया गया है। जल्द ही नई तारीख का एलान किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने आदेश दिया है कि चूंकि प्रदेश में धारा 144 लागू है इस बात को ध्यान में रखते हुए जिले में कही भी सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

                    कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि 13 वम्बर को किसानों का पत्र लेकर दिल्ली कूच के अभियान को फिलहाल के लिए नई तारीख के एलान तक निलंबित कर दिया गया है। संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी के हवाले से अभय ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किसानों को 2500 रूपए समर्थन को लेकर  केन्द्र के खिलाफ प्रस्तावित 13 नवम्बर को रायपुर में सभा और दिल्ली कूच आंदोलन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी आदेश तक स्थगित किया है।

                अभय ने बताया कि इस दौरान जिला और ब्लाॅक कांग्रेस ने किसानों को फार्म भराने का कार्य चलता रहेगा। कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लाॅक प्रमुख के नेतृत्व में गांव गांव जाकर किसानों का फार्म इकठ्ठा करेगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति के अनुसार रणनीति तैय़ार होगी।

                जिले में 144 लागू होने के कारण सभा नहीं होगी। फार्म भराने का काम किसानों से व्यक्तिगत रूप से कराया जायेगा। किसानों के प्रति कांग्रेस का समर्थन और 2500 रूपए केन्द्र से भी प्रदान करने का आंदोलन जारी रहेगा। लेकिन दिल्ली कूच का कार्यक्रम आगामी तारीख के एलान तक निलंबित रहेगा। जिला स्तरीय ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम जारी रहेगे।

                जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी  और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर बताया कि 11 नवम्बर को आयेाजित जिला स्तरीय धरना कार्यक्रम को अब 12 नवम्बर कर दिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू चैक में दोपहर 12.00 बजे होगा। कार्यक्रम में ब्लाॅक, जिला, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा विधायक पूर्व विधायक सांसद पूर्व सांसद, किसान कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सेवादल सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कांग्रेस पार्षद दल शहर के चारो ब्लाकों के पदाधिकारी पूर्व पार्षद और पार्षद प्रत्याशी शिरकत करेंगे।

फैसले का सम्मान…कांग्रेस
 
अयोध्या मंदिर मस्जिद विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है। कांग्रेसनेताओं ने कहा कि देशवासियों को संविधान सम्मत फैसले का सम्मान करना है।
 
                  अयोध्या राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर कांग्रेसियों ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। अभय नारायण राय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का आदर करते है। भगवान राम के मंदिर का निर्माण का कांग्रेस पाटी स्वागत करती है।
 
             कांग्रेस पार्टी की अपील है कि आपसी सद्भाव भाईचारा को कायम रखते देश के विकास में सबको मिलजुलकर काम करना है। छत्तीसगढ़ और बिलासपुर की पहचान पूरे देश में परस्पर सद्भाव की परंपरा को बनाये रखने से है। किसी भी प्रकार के बहकावे और अफवाहों में किसी रको आने की जरूरत नहीं है।
      
          अभय ने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय कार्य समिति ने भी अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है सभी संबंधित पक्ष समुदाय भारत के संविधान में स्थापित सर्व धर्म समुदाय और  भाईचारे की परम्परा का निर्वहन करते हुए देश में अमन चैन का वातारण को स्थापित रखें।
 
              हम भारतीयों की जिम्मेदारी है कि हम देश की सदियो पुरानी परम्परा सम्मान और एकता को जीवंत रखे। प्रदेश कांग्रेस के संचार समिति के प्रमुख और प्रदेश महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भी फैसले का स्वागत करते हुये अपील जारी की है।

close