12 सबूत और 10 मोटरसायकल,टुकड़ों में बरामद ..मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपी गिरफ्तार..चोरी की बाइक खपाने..सिंडीकेट बनाकर करते थे काम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस ने मोटर सायकल चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरेापियों से 12 नग विभिन्न कंपनियों की मोटर सायकल के अलावा 10 नग मोटर सायकल के खुले पार्ट भी बरामद किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नगद भी बरामद किया है। बरामद मोटरसायकल की कीमत करीब 9 लाख रूपयों से अधिक है। मामले में कुल 05 आरोपी समेत खरीददार और  मैकेनिक को गिरफ्तार किया गया है।

           एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताय कि पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के निर्देश पर मोटर सायकल समेत अन्य किसी भी प्रकार के अपराध पर अंकुश लगाने टीम का गठन कर कार्रवआई का आदेश दिया गया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

        अपराधारियों की पतासाजी के दौरान पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 6 सितम्बर को चोरी की एक मोटरसायकल आरोपी ओंकार रात्रे के गैरेज से  बरामद किया गया। इसके अलावा मौके पर अन्य मोटर सायकल के पार्टस को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान ओंकार ने बताय कि उसका साथी राजेन्द्र साहू बन्नाक चैक के पास मोटर सायकल को चोरी करने के बाद देता है। इसके बाद मोटरसायकल का पार्टस खोलकर बिक्री करता है। 

            जानकारी के बाद मामले में 0जेन्द्र साहू को पकडा गया। पूछताछ के दौरान राजेन्द्र ने बताय ाकि बृहस्पति बाजार, कंपनी गार्डन समेत मेग्नेटो माल के आस-पास घूमकर मोटरसायकल चोरी को अंजाम देता है। मोटरसायकल का लॉक घिसे हुए चाबी से खोलकर चोरी को अंजाम देता है। आरोपी राजेन्द्र ने बताया कि मोटरसायकल ओंकार रात्रे को दिया था। ओंकार रात्रे ने कुछ मोटर सायकल रघुनंदन ध्रुव को दिया था। इसके अलावा कुछ मोटरसायकल चोरभठठी के प्रमोद लोधी मैकेनिक केा दिया है।

           एडिश्नल एसपी ने बताया कि  सभी मोटरसायकल के समान को खोलकर आरोपियों ने ग्रामीणों को बिक्री किया है। जिस मोटरसायकल का सौदा नहीं हुआ उसे फारूक कबाडी को बेच दिया करते थे।

                  आरोपियों के निशानदेही पर 12 नग विभिन्न कंपनी के मोटर सायकल के अलावा  10 नग मोटर सायकल के खुले  इंजन और अलग-अलग पार्टस को जब्त किया गया। आरोपियों के पास से 9000 रूपये बरामद किए गए। बरामद मोटरसायकल की कीमत करीब 9 लाख रूपयों से अधिक है।

          पकड़े गए पांचों आरोपियों में राजेन्द्र साहू घिसे हुए मास्टर चाबी से मोटरसायकल का लाॅक  खोलता था। सभी मोटरसायकल को  कंपनी गार्डन , बृहस्पति बाजार, मेग्नेटो माल के आस-पास चोरी करता था। राजेन्द्र साहू सिरगिट्टी बन्नाक चौक का रहने वाला है। ओंकार रात्रे मैकेनिक का काम करता है। बन्नाक चौक में गैराज है। आरोपी रघुनंदन ध्रुव बन्नाकडीह में रहता है। प्रमोद  भाडम थाना कोटा का रहने वाला है। मैकेनिक का काम करता है। फारूख मिनीमाता नगर तालापारा में कबाड़ी का काम करता है।पकडे गए सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 41(1-4),  379,411,34 के तहत अपराध दर्ज किया। सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी कर्मचारी
 
एडिश्नल एसपी ने बताया कि कार्यवाही में निरीक्षक शनिप रात्रे,उप निरीक्षक मनेाज पटेल,उप निरीक्षक संजय बरेठ, सहायक उप निरीक्षक अवधेश सिंह,सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू, सहायक उप निरीक्षक मीना ठाकुर, प्रधान आरक्षक अरविन्द सिंह, जगदीश राठौर, सरफराज खान,विकास यादव, संजीव जांगडे, देवेन्द्र दुबे, अविनाश पाण्डे, दिनेश कांत, रजनीकांत ओग्रे,  चन्द्रहास श्रीवास,अनुप नेताम महेन्द्र सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
close