12 जनवरी से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, बुध देव की रहेगी विशेष कृपा

Shri Mi
3 Min Read

Budh Rise In Dhanu: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं।आपको बता दें कि 12 जनवरी को बुध देव धनु राशि में उदय (Mercury Rise In Dhanu) होने जा रहे हैं। धनु राशि पर गुरु ग्रह का असर हैं और ज्योतिष में बुध और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए बुध ग्रह के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में उदय होंगे। जिसे संतान, उच्च शिक्षा और प्रेम- संबंध का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय प्रेम- संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आ सकता है। मतलब संतान की जॉब लग सकती है या विवाह की बात चल सकती है। वहीं पार्टनर की तरफ से आपको अच्‍छा साथ और सहयोग मिलेगा। नौकरी खोज रहे लोगों के लिए अच्‍छे ऑफर आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना वृश्चिक राशि के लोगों को लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार करने वालों को विशेष लाभ हो सकता है। आर्थिक मामलों में उन्‍नति होगी। वहीं जो जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित है, जैसे- मीडिया, फिल्म, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना करियर और व्यापार की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि इस समय आपको कारोबार में अचानक से कोई ऐसी पेमेंट मिल सकती है जो काफी समय से रुकी थी। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं बिजनस में कोई नई डील हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों मे आपको विजय मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा लोगों के लिए यह अवधि बेहतर साबित हो सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close