Accident:अलीगढ़-बुलंदशहर बॉर्डर के गांव जरगवां के पास रामघाट थाना क्षेत्र के रामघाट कल्याण मार्ग पर शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक की भिड़ंत में श्रद्धालुओं सहित घायल 12 साल की मासूम की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई
Join Our WhatsApp Group Join Now
आगरा परिवार जेठ मास की अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान करने आया था। ट्रैक्टर ट्रॉली मेंसवार 35 महिला पुरुष बच्चों मेंसे 27 घायल हो गए थे।
बच्ची को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव गड़ी डहर आवल खेड़ा निवासी 12 साल की मासूम नरगिस पुत्री का एक हाथ हादसे में शरीर से अलग हो गया था। इसके अलावा 26 अन्य लोग हादसे में घायल हुए। सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंपा।