आक्सीजन सुविधा वाला 120 बेड वार्ड के साथ तैयार..कलेक्टर डॉ मित्तर ने बताया-इलाज भी शुरू..नहीं होगी बेड की कमी,अन्य माध्यमों से हो रही चर्चा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—सोमवार को जिला अस्पताल पचास और मंगलवार को सिम्स स्थित तैयार सत्तर आक्सीजन सुविधायुक्त बेड मरीजों को समर्पित किया जाएगा। बिस्तर को लेकर किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। जिले में सर्वसुविधायुक्त बिस्तरों की कमी नहीं है। बावजूद इसके मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अलग से आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की तैयारी को लेकर प्रशासन की टीम लगातार काम कर रही है। यह बात डॉ. सारांश मित्तर ने कही।कोरोना मरीजों की बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन युद्धस्तर पर शासकीय अस्पतालो में स्थित सामान्य बिस्तरों को आक्सीजन सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इसी क्रम में करीब दस लाख रूपए खर्च कर जिला अस्पताल में 50 और सिम्स में 70 बेड वाले आइसोलेशन वार्ड को रिकार्ड समय तैयार कर लिया गया है। डॉ. सारांश मित्तर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग दिन रात एक कर आक्सीजन युक्त बिस्तर और आइसोलेसन वार्ड समय से पहले तैयार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         कलेक्टर ने कहा कि  जिला प्रशासन की टीम जिले के एक एक अस्पतालों पर नजर बनाकर रखी है। एक काल पर  बिस्तर से लेकर बिल की समस्या को दूर किया जा रहा है। 120 बेड तैयार होने के बाद गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों की समस्या अब काफी हद तक दूर हो जाएगी। कोविड अस्पताल में आक्सीजन सुविधा वाला 50 बेड सोमवार को जनता को समर्पित किया जाएगा। सिम्स में बहुत तेजी के साथ तैयार आक्सीजन सुविधा वाले 70 बेड वाले आइसोलेशन वार्ड को यद्यपि मंगलवार को जनता को हवाले किया जाना है। बावजूद इसके पांच मरीजों को एडमिट कर इलाज भी शुरू  हो चुका है।

             सिम्स में कोरोना इलाज के लिए सामान्य बिस्तरों की संख्या में बृद्धि किए जाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। जरूरत पड़ने पर बिस्तरों की संख्या समय से पहले ही बढ़ा लिया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि इसके अलावा भी आक्सीजन युक्त बिस्तरों की संख्या को बढ़ाने को लेकर  अन्य माध्यमों के साथ बातचीत  चल रही है। 

 

Share This Article
close