1304 का आंकड़ा पार..शनिवार को हुआ कोरोना का महाविस्फोट..45 संक्रमितों की हुई मौत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—शनिवार को कोरोना ने अपने सारे पुराने संक्रमितों के आंकड़े को पीछ छोड़ दिया है। मरने की संख्या भी डरावना है। स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ा के अनुसार बिलासपुर जिले में शनिवार को कुल 12 सौ अधिक संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। मरने वालों की संख्या भी 45 पार हो गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                स्वास्थ्य विभाग से हासिल जानकारी के अनुसार शनिवार को कुल 1304 अधिक  संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों को सुविधानुसार होम आइसोलेशन में रखा गया है।

                     शनिवार को भी तोरवा और राजकिशोर नगर में शव पहुंचने का तांता नजर आया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कुल 45 से अधिक लोगों का अंतिम संस्कार किया गया है। मरने वालों में ज्यादातर बिलासपुर जिले के ही है। मरने वालों में 25 प्रतिशत आंकड़ा जिले के बाहर के भी है। सभी मरीजों का इलाज अलग अलग अस्पताल में किया जा रहा था।

 

TAGGED:
close