125 साल का हुआ लाला जी का स्वदेशी बैंक…स्थापना दिवस पर होगा कार्यक्रम का आयोजन..बताएंगे यात्रा वृतांत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—पंजाब नैशनल बैंक लिंगियाडीह शाखाओं में स्थापना दिवस शालीनता के साथ धूम धाम से मनाया जाएगा। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ललित अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि आज से 125 साल पहले 12 अप्रैल को महान क्रांतिकारी नेता लाला लाजपत राय ने बैंक की बुनियाद डाली। गुलाम भारत में लाला लाजपत राय का स्वदेशी बैंक की दिशा में देश में चला गया पहला कदम था। पहली शाखा अनार कली बाजार लाहौर में खोला गया। आज पंजाब नेशनल बैंक का नाम देश के सबसे बड़े बैंकों में लिया जाता है। भारत की आर्थिक व्यवस्था में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।
                     12 अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। बैंक के सभी शाखाओं में सादगी के साथ बच्चों और खाताधारकों की मौजूदगी में बैंक प्रबंधन खुशियों का इजहार करेगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। लिंगियाडीह शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक ललित अग्रवाल ने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत रॉय ने अनार कली बाजार, लाहौर में स्वदेशी पूंजी से स्थापित किया। 12 अप्रैल 2918 शुक्रवार को पंजाब नैशनल बैंक की 125वी वर्षगांठ है।
            ललित ने जानकारी दी कि स्थापना दिवस के मद्देनजर प्रबंधन के अलावा बच्चों और खाताधारकों के साथ स्थापना दिवस मनाएंगे। स्थापना दिवस के मौके पर सुबह 7 बजे गौरव पथ स्थित मंडल कार्यालय से बाईक रैली निकलेगी। जनता को शत प्रतिशत मतदान में शामिल होने का आह्ववान किया जाएगा। 10 बजे रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवारी बाजार शाखा का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान आम जनता के लिए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन होगा।
             ललित अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे लिंगियाडीह शाखा में बच्चियों को कॉपी पेन, टॉफी मिष्ठान भेंट कर  साक्षरता अभियान  शुरू किया जाएगा। शाम 7.30 बजे अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय के कुलपति जी डी शर्मा के मुख्य आतिथ्य और के एल कुकरेजा मंडल प्रमुख की विशेष उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच बैंक के 125 साल की यात्रा की जानकारी दी जाएगी। आम जनता और सम्मानित ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया जायेगा।  शहर की सभी शाखाओ में सजावट की गई हैं। शुक्रवार को पंजाब नैशनल बैंक की प्रत्येक शाखा में आने वाले सम्मानित ग्राहकों का स्वागत टॉफी व मिष्ठान से किया जाएगा।
close