1330 संक्रमित, 40 की मौत..फिर आंकड़ों ने किया बेचैन..बिलासपुर शहर में मिले 656 मरीज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—मंगलवार को एक बार फिर संसेक्स की तरह कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ऊपर चढ़ा है। जिले में कुल 1330 कोरोना संंक्रमित पाए गए हैं। श्मशान घाट से खबर है कि कुल 40 लोगों का दाह संस्कार किया गया है। आंकडों को लेकर जिला प्रशासन के साथ आम जनता की भी बेचैनी बढ़ गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     स्वास्थ्य विभाग से मिली खबर के अनुसार मंगलवार को जिले में कुल 1330 संक्रमितों की पहचान की गयी है। सर्वाधिक मरीज बिलासपुर शहर से 656 मिले है। इसमें 379 पुरूष और 277 महिला मरीज शामिल है। बिल्हा में पाए गए मरीजों की संख्या 236 जबकि कोटा में 227 पाए गए हैं। मस्तूरी में 143 मरीज मिले हैं। वही तखतपुर में संक्रमितों की संख्या62 दर्ज हुआ है। सबसे कम बोदरी में मरीजों की संख्या 4 पायी गयी है। 

41 लोगों की मौत

                     मंगलवार को मरने की संख्या 41 है। सभी मृतकों का इलाज अलग अलग अस्पतालों में किया जा रहा था। इसमें जिले के बाहर से भी मृतक भी शामिल हैं।

TAGGED:
close