अपने ट्विट पर कांग्रेस नेता तुलसी ने मांगी देश से माफी..संदीप ने बताया.. मानवीय भूल..केन्द्रीय मंत्री पासवान के निधन पर जताया गहरा दुख

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- अविभाज्य मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके मोतीलाल वोरा के निधन समाचार के बाद ट्विट और शोक संवेदना की झड़ी लग गयी। इसमें एक संवेदना छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी का भी है। बाद में खबर गलत होने पर उन्होने तत्काल दोनो हाथ जोड़कर मोतीलाल वोरा,उनके परिवार और समर्थकों से भारी भूल को लेकर माफी मांगी है। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के प्रमुख संदीप दुबे ने बताया कि केन्द्र में कई मंत्री पदों की जिम्मेदारी निभा चुके मोतीताल वोरा के निधन की खबर गलत है। भगवान से प्रार्थना है कि वह शतायु हो। गलत जानकारी मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील और कांग्रेस राज्यसभा सदस्य ने ट्विट के माध्यम से शोक जाहिर किया था। वस्तुस्थिति की जानकारी के बाद उन्होने तत्काल ट्विट कर दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगी है। उन्होने लिखा है कि बहुत बड़ी चूक हुई है। ऐसा सिर्फ जल्दबाजी और सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद हुआ है। ट्विट को लेकर हमें खेद है। हम दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, उनके परिवार और समर्थकों से माफी मांगते हैं।

                     संदीप दुबे ने बताया कि सब कुछ दुखद है। लेकिन गलती की संभावना नही होने के बाद भी गलती हुई है। इसके लिए सांसद केटीएस तुलसी शर्मिन्दा हैं। उन्होने माफी मांगते हुए मोतीलाल वोरा के लिए भगवान से शतायु होने की प्रार्थनी की है।

केन्द्रीय मंत्री पासवान को श्रद्धांजलि

                    संदीप दुबे ने इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री और लोजपा के दिग्गज दलित नेता रामविलास पासवान के निधन पर गहरा दुख जाहिर की है। उन्होने कहा कि रामविलास पासवान की कमी को कोई दूर नहीं कर सकता है। उन्होने कई मंत्री पद को गौरवान्वित किया है। बिलासपुर के प्रति उनका विशेष अनुराग था। हम निधन की खबर सुनने के बाद स्तब्ध हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। संदीप ने दुहराया कि हमने बहुत बड़ा नेता खो दिया है।

close