140 लीटर शराब और 4 क्विंटल महुआ बरामद…बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई..शराब तस्कर गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने रतनपुर स्थित चाकाभाठा गांव में अवैध शराब बनाने वाले के खिलाफ सख्त छापामार कार्रवाई की है। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में महुआ शराब और लहान जब्त किया है। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने रतनपुर थाना क्षेत्र के चाकाभाठा गांव में छापामार कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस कप्तान ने बताया कि मुखबिर की सूचना के अनुसार चाकाभाठा में लम्बे समय से भारी मात्रा में महुअा शराब बनाया जा रहा है। शराब का अवैध कारोबार भी किया जा रहा है।

                   एसपी के निर्देश पर एसडीओपी अभिषेक सिंह की अगुवाई में चाकाभाठा में छापामार कार्रवाई की गयी। पुलिस प्रशासन को चाकाभाठा निवासी तुलसी राम यादव पिता हिंसाराम यादव के ठिकाने से भारी मात्रा में महुआ शराब मिला है।

           अर्चना झा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस को 150 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब बरामद करने में सफलता मिली है। इसके अलावा मौके से करीब 4 क्विंटल से अधिक महुआ भी बरामद किया गया है। एडिश्नल एसपी ने बताया कि आरोपी तुलसी राम यादव लम्बे समय से शराब का अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस की उस पर लगातार नजर थी। बताया जा रहा है कि चाकाभाठा से शराब की अवैध बिक्री दूर जिलों तक थी।

              बहरहाल पुलिस ने तुलसीराम यादव को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

        छापामार कार्रवाई के दौरान एसडीओपी अभिषेक सिंह के अलावा, रतनपुर थाना निरीक्षक मान सिंह राठिया, एएसआई अशोक शर्मा, आरक्षक भोप सिंह, संतोष तिर्की,खेलावन नेताम, शारदा कतलम, रूपांजली सोन्चे विशेष रूप से शामिल थे।

close