दीपावली पर्व पर जुआरियों के खिलाफ 148 अपराध दर्ज …663 जुआरी गिरफ्तार..5 लाख 28 हजार नगद बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
Friendship on Facebook, broke the marriage of the girl by blackmailing,

बिलासपुर— पुलिस टीम ने दीपावली पर्व पर विशेष अभियान चलाकर व्यापक स्तर पर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 148 प्रकरण दर्ज किया गया है। करीब 5 लाख 29 हजार रूपया जुआरियों से बरामद किया गया है।

                  एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि दीपावली पर्व पर पुलिस टीम ने जुआरियों के खिलाफ सुनियोजित तरीके से अभियान चलाया गया। जिले के 15 थाना में अभियान के दौरान कुल 148 अपराध दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 663 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

                                    इस दौरान आरोपियों से 5 लाख 28 हजार 904 रूपये बरामद किया गया है। अभियान के दौरान सर्वाधिक मामला सकरी और सरकन्डा में दर्ज किया गया। सकरी पुलिस ने 24 मामलों में 113  जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक लाख 29 हजार रूपयों से  अधिक नगद भी बरामद किया गया। इसी तरह सरकन्डा पुलिस ने 23 मामलों में 84 जुआरियों को धर दबोचा है। पकड़े गए जुआरियों से 60 हजार से अधिक रूपये बरामद हुए हैं।

                  एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि जुआरियों के खिलाफ सभी 15 थानों में कार्रवाई की गयी है। सबसे कम जुआ का प्रकरण मात्र एक मस्तूरी में दर्ज किया गया। चार आरोपियों से सर्वाधिक कम 2130 रूपए बरामद किये गए हैं।

close