15 सालों में कांग्रेसियों ने कुछ तो सीखा…निकाय मंत्री का बयान…जनता आधे फुट की नहीं असली जहाज से करेगी सैर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–निकाय मंत्री ने कहा कि पिछले पन्द्रह सालों में कांग्रेसियों ने आधे फिट वाला कागज जहाज उड़ाना सीख लिया है।…अच्छा लगा कम से कम कांग्रेसियों ने कुछ तो सीखा।  भाजपा सरकार ने बिलासपुर की जनता को असली जहाज से आसमान की सैर कराने का एलान किया है। यह बातें निकाय मंत्री ने प्रेस वार्ता के बाद पत्रकारों से अपने बयान में कही। अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसियों की प्रगति अच्छी है। सरकार कुछ ही दिनों के भीतर बिलासपुर की जनता को असली जहाज से आसमान सैर करने की सौगात देने जा रही है। कांग्रेसी अभी से सड़क पर एकत्रित होकर जहाज उड़ाने का अपना पुराना सपना साकार कर रहे हैं।  आधे फुट वाली कागज की जहाज सड़क पर उड़ा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के बाद पत्रकारों को दिए बयान में बताया कि पिछले पन्द्रह सालों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में रहकर कांग्रेसियों ने अच्छी प्रगति की है। सालों साल सत्ता मेंं रहने के बाद कांग्रेसी बिलासपुर को हवाई जहाज की सौगात तो दे नहीं पाए। अब कागज वाला आधे फिट का जहाज उडाना सीख रहे हैं। जानकारी मिली है कि कांग्रेसियों ने आधे फिट की जहाज उड़ाना सीख भी लिया है। प्रगति अच्छी है…खुशी भी होती है कि चलो पिछले पन्द्रह सालों में कांंग्रेसियों ने कुछ तो सीखा। लेकिन बताना चाहूंगा कि भाजपा सरकार ने असली जहाज से जनता को सैर कराने का फैसला किया है। चन्द दिनों की बात है कागज  का जहाज उड़ाने वाले भी बिलासपुर की जनता के साथ आसमान की सैर कर सकेंगे।

                 मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि..विकास धरातल पर होता है..कागज के जहाज उडाने से नहीं। खुद कांग्रेसियों ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि बिलासपुर में भी एयरपोर्ट होगा। लेकिन भाजपा सरकार ने कर दिखाया। आधे फिट वाली कागज का जहाज उड़ाने वाले कर भी क्या कर सकते हैं। उनके पास अब कुछ करने को रह भी तो नहीं गया है। हमने पिछले पन्द्रह सालों में विकास की इबादत लिखी है। इसमें हवाई जहाज की सुविधा भी एक है।

                              निकाय मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि जानकारी मिली है कि कांग्रेसी सड़क पर एकत्रित होकर आधे फिट वाली कागज की जहाज उड़ाने की प्रैक्टिस कर रहे थे। इन्हें अब कौन समझाए कि भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर की जनता को हमेशा हमेशा के लिए असली जहाज से सैर करने का तोहफा दिया है। कागज की जहाज वहीं लोग उड़ाएं। फिर भी सोचकर ठीक लग रहा है कि चलो पिछले पन्द्रह सालों में कांग्रेसियों ने कुछ तो सीखा।  चाहे  वह कागज की जहाज उडाने वाली ही बात ही क्यों ना हो। रही बात बिलासपुर की जनता की तो कुछ दनों बाद वह असली जहाज से सैर करने वाली है। सैर में कांग्रेसी  चाहे तो शामिल हो सकते हैं।

close