16 किलो गांजा बरामद..दुकानदार फरार

BHASKAR MISHRA

IMG-20170214-WA0072बिलासपुरः पुलिस ने मामा भांजा तालाब  के पास एक पोल्ट्री फार्म से 16 किलो गांजा बरामद किया है।  दुकानदार फिलहाल पुलिस गिरफ्त से दूर है। मामला बीती रात की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस कार्रवाई कर गांजा समेत राजू यादव को हिरासत में लिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                 सीएसपी लखन पटले के साथ कोतवाली थाना स्टाफ ने टिकरापारा स्थित एक मुर्गा दुकान पर छापा मारा। राजू यादव के पास से 16 किलों गांजा बरामद किया। मामा भांजा तालाब के पास मुर्गा दुकान में छापामार कार्रवाई में राजू यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार दुकान संचालक बाबू लाल खटिक और श्यामू खटिक फरार हैं। दोनो की तलाश की जा रही है।

                             गांजा आरोपियों के खिलाफ छापामार कार्रवाई करीब शाम को हुई। लेकिन पुलिस ने इसकी जानकारी देर रात दी है।

close