16 साल की बेटी ने किया माथा ऊंचा..चैलेंचर ट्राफी में लगाएगी चौका छक्का..संघ ने दी बधाई

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- बिलासा भूमि पर पैदा हुई बेटी ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ऐश्वर्या सिंह ने क्रिकेट संघ बिलासपुर और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को गौरवान्वित करते हुए विमेन्स राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाया है। ऐश्वर्या अभी मात्र 16 की हैं। विमेंस चैलेंजर ट्रॉफी इंडिया सी टीम के लिए में एक दिवसीय चैलेंजर ट्रॉफी खेलेंगी।
 
बेटी ने किया शहर का नाम रोशन
 
         क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विन्टेश अग्रवाल ने बताया कि ऐश्वर्या सिंह ने बल्लेबाजी और गेंदबाज़ी के बदौलत छत्तीसगढ़ अंडर 19 और सीनियर दोनो ही वर्गो में अपना लोहा मनवाया है। सीनियर महिला वनडे में किए गए प्रर्दशन से ऐश्वर्या ने अपना स्थान इंडिया सी में बनाया है।
 
                   ऐश्वर्या सिंह ने छत्तीसगढ़ अंडर 19 स्टेट टीम में खेलते हुए 3 अर्धशतक और 6 विकेट हासिल किए हैं। ऐसा कर उन्होने पूरे भारत में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों की टॉप 10 सूटी में स्थान बनाया है। 
 
पिता से आगे निकली बीटिया
 
                  ऐश्वर्या सिंह ने अपने मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि को हासिल किया है। ऐश्वर्या सिंह के पिता प्रवीण कुमार ने बताया की 12 वर्ष में उसने क्रिकेट सीखना प्रारंभ किया ।  विन्टेश के अनुसार प्रवीण कुमार खुद एक अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं। ऐश्वर्या ने शुरुवाती दौर में अपने पिता से क्रिकेट गुण सीखे। बहुत ही जल्दी क्रिकेट में पकड़ बनाया। समय के साथ ऐश्वर्या सिंह ने बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर किया। फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया। और इंडिया सी में स्थान बनाया है।
 
            सीजी वाल से ऐश्वर्या सिंह ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे छत्तीसगढ़ स्टेट किक्रेट संघ और क्रिकेट संघ बिलासपुर का अहम योगदान है।
 
क्रिकेट मैच शेड्यूल
 
                 विन्टेश ने जानकारी दी कि बीसीसीआई के बैनर तले सिनियर विमेंस चैलेंजर ट्रॉफी वनडे मैच 2021-22 का मैच 4 दिसम्बर को प्रारंभ होगा। क्रिकेट संघ बिलासपुर और छत्तीसगढ़ स्टेट किक्रेट संघ दोनों के लिए गौरव की बात है की ऐश्वर्या सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। पूरे भारत में 4 टीम बनाया गया है इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी है। 
 
इंडिया सी से खेलेगी बिलासपुर की बेटी
 
                  ऐश्वर्या सिंह इंडिया सी की तरफ से खेलेगी। इस साल पूरे छत्तीसगढ़ से पहली महिला खिलाड़ी है जो   इंडिया सी  के लिए खेलने वाली है। बीसीसीआई का सिनियर विमेंस चैलेंजर ट्रॉफी मैच 4 दिसंबर से प्रारंभ है। सभी मैच विजयवाड़ा में खेला जाएगा। पहला मैच इंडिया ए और इंडिया बी के मध्य होगा। दूसरा मैच इंडिया सी और इंडिया डी के बीच खेला जाएगा। तीसरा मैच इंडिया ए बनाम इंडिया सी होगा। चौथा मैच इंडिया बी और इंडिया डी के बीच खेला जाएगा। पांचवा मैच इंडिया ए बनाम इंडिया डी और छटवा मैच इण्डिया बी बनाम इंडिया सी के मध्य होगा। 
 
बधाइयों का तांता
 
                      ऐश्वर्या सिंह को इंडिया विमेंस में सिनियर विमेंस चैलेंजर ट्रॉफी में ( इंडिया सी) में चयनित होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल,अनुराग बाजपाई ,देवेंद्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री,  रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह,  राजेश शुक्ला कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, अभिषेक सिंह, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा इन सभी ने खिलाड़ियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
close