180 वाहनों पर लगा जुर्माना..तीन सवारी करने वालों में हड़कम्प..गलत पार्किंग करने वालों पर भी हुई कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—– कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के मद्देनजर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है।
 
               पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर डीएसपी सत्येंद्र पांडेय ने यातायात पुलिस के पांचों थानों के अधिकारियों के साथ विशेष अभियान चलाया। शहर के मुख्य चौक चौराहो पर तैनात यातायाज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत कार्यवाही ी। 
 
                 इस दौरान तीन सवारी करने वाले दो पहिया वाहनों पर कार्रवाई की। सिग्नल जम्पिंग, रंगसाइड वाहन चलाने, बिना लाइसेंस, और बिना बीमा के चलने वालों पर जुर्माना लगाया गया। रजिस्टेशन प्रमाणपत्र नही पाए जाने पर भी कार्रवाई की गयी। बिना नंबर प्लेट, ध्वनि प्रदूषण वाहन, फोरविलर चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग नही करने वालों पर अपराध कायम किया गया है। यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान 180 वाहनों पर जुर्माना कार्रवाई की है।
 
                 लिफ्टर क्रेन औक मोटरसाइकल क्रेन से शहर के व्यस्तम मार्गो पर खड़े किए गए  वाहनों पर भी यातायात पुलिस ने कार्यवाही की है। 
 
        

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close