BHASKAR MISHRA
3 Min Read

collector dwara TL baithak (2)बिलासपुर— आज पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए जिला कलेक्टर अन्बलगन पी.ने लोकसुराज अभियान की जानकारी दी। उन्होने बताया कि लोकसुराज अभियान 27 अप्रैल से शुरू होकर 27 मई तक चलेगा। अभियान को लेकर कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार कर ली गयी है। सभी विकासखण्डों में किसान रथ चलाकर कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            मंथन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने बताया लोक सुराज अभियान के दौरान जनता से मिले आवेदनों का निराकरण, जाति, आय, निवास, प्रमाण पत्र बनाना और वितरण करना है। किसान किताब एवं राजस्व रिकार्ड का अद्यतनीकरण, शतप्रतिशत सीमांकन संबंधी मामलों का भी निराकरण किया जाएगा। बिगड़े हैण्डपंपों का मरम्मत, सार्वजनिक एवं व्यक्तिमूलक कार्यों की मांग प्राप्त करना, मनरेगा के मजदूरी भुगतान का कैंप लगाया जाएगा। आधार कार्ड,पेंशन प्रकरण,  आवास हेतु प्राप्त आवेदनों का निराकरण, मुद्रा कैंप, दिव्यांगों के प्रमाणीकरण कैम्प, भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन माॅडल और प्रदर्शनी, जैविक कृषि एवं नवीन तकनीकी का प्रदर्शन शिविर लगाकर किया जाएगा।

            पत्रकारों ने इस दौरान कलेक्टर सवाल जवाब भी किया। प्रश्नो के बीच कलेक्टर ने बताया कि चाहे उद्योग हो सिंचाई इस समय किसी को नलकूप बोरिंग करने नहीं दिया जाएगा। उद्योग खासतौर पर कोलवाशरी और कोल क्रशिंग में जल संरक्षण आदेश की धज्जियां उडा़ई जा रही है के सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। जहां बोर का गलत इस्तेमाल हो रहा है उन उद्योगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

                               कोलवाशरी हजारों एकड़ जमीन को बंजर बना दिया है के जवाब में कलेक्टर ने कहा कि सुराज अभियान के दौरान इस ओर ध्यान दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो अलग से जांच होगी। ऐस कोलवाशरी पर कार्रवाई होगी जो पर्यावरण मानकों का ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोल डस्ट से जमीन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर भी ध्यान दिया जाएगा। कार्रवाई भी करेंगे।

              कलेक्टर ने बताया कि लोकसुराज अभियान में मुख्यमंत्री किसी भी गांव या शहर में औचक पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन और व्यस्तता के बीच सामुहिक दौरे के बाद कही एक स्थान पर सीएम रात्रि विश्राम करेंगे। पत्रकारों से रूबरू भी होंगे।

close