चाचा की भतीजी पर नीयत हुई खराब..पुलिस ने किया गिरफ्तार…छेड़छाड़ मामलें में आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे..दोनो न्यायालय में पेश हुए

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- बिल्हा पुलिस नें महिला अपराध से जुड़े दो अलग अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छेड़छाड़ की शिकायत के बाद दोनो आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय के सामने पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम जगदेव निवासी केंवाछी और मानस यादव निवासी वार्ड क्रमांक 11 बिल्हा है।
                            चकरभाठा पुलिस ने महिला अपराध से जुड़े दो अलग अलग मामलों में छेड़छाड़ के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों को शिकायत के चन्द घंटों के अन्दर पकड़ने का पुलिस ने दावा किया है।
                 बिल्हा पुलिस के अनुसार पहला मामला केवांछी का है।  28 मई की सुबह 8 पीड़िता पेण्डरवा खार खेत में बुआई पूर्व साफ सफाई करने गयी।जगदेव लोहार पीछा करते आया। महिला को रोककर बगल में चलने को कहा।और बांह पकडकर जमीन पर गिरा दिया। पीडिता आरोपी से बचते बचाते घर में फोन से मामले की जानकारी दी। इसके बाद उसका बेटा पहुंचा और पीडिता को घर ले गया। 
          पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। आरोपी जगदेव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,354(क),341 का अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी रेड कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।

चाचा की भतीजी पर नीयत खराब

          बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के दूसरे अन्य छेड़छाड़ मामले में शिकायत के चन्द घंटों के अन्दर आरोपी को पकड़ा गया है। 8 मई 2022 को करीब 7-30 शाम पीडिता को उसका चाचा मानस यादव चकरभाठा चिकन चिल्ली खिलाने के लिे मोटर सायकल में बैठाकर चकरभाठा ले गया। वापस आते समय ग्राम मोहभटठा बस्ती के पास खेत में मोटर सायकल को खडा कर दिया। और चाचा ने पीडिता को बोला कि चलो खेत तरफ से आते है। आरोपी ने पीडिता का बांह पकड़ा और इसके बाद उसके सीना को दबाने लगा। किसी तरह  पीडिता भागने कामयाब रही।
 
         आरोपी ने पीडिता को पकडकर धमकाया कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। और मोटर सायकल में बैठाकर पीडिता को घर छोड़ा।
 
             28. मई को पीड़िता अपनी मां के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,506, 8 पाक्सो एक्ट का अपराध कायम किया। पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी मानस यादव को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close