191 आरक्षक इधर से ऊधर..स्थानांतरण आदेश में एक मृत कर्मचारी भी..आरक्षकों ने कहा.हद हो गयी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग मंत्रालय ने एक साथ प्रदेश स्तर पर आरक्षकों को इधर से उधर किया है। विभाग ने कुल 191 आरक्षकों की सूची जारी किया है। जानकारी देते चलें कि आबकारी विभाग में प्रदेश स्तर पर कुल 352 पद स्वीकृत हैं।फिलहाल 258 पदों के अलावा बाकी पद खाली हैं।
             आबकारी विभाग ने 191 आरक्षकों  की स्थानांतरण सूची जारी किया है। स्थानांतरण आदेश के बाद करीब आधा दर्जन से अधिक आरक्षकों में आक्रोश है। स्थानांतरण से प्रभावित आधा दर्जन कर्मचारियों ने बताया कि कोई एक दिन बाद तो कुछ लोग 6 महीने में रिटायर्ड होने वाले हैं। ऐसे में उनका स्थानांतरम किया जाना नियम के खिलाफ है। 
            नाराज आरक्षकों ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार एक साल के भीतर रिटायर्ड होने वालों का स्थानांतरण नहीं किया जाता है। बावजूद इसके विभाग ने आधा दर्जन से अधिक ऐसे लोगों को स्थानातंतरण कर दूर दराज क्षेत्रों में भेजा गया है। जो कुछ महीने या दिनों बाद रिटायर्ड हो जाएंगे।
           नाराज आरक्षकों ने यह भी बताया कि स्थानांतरण सूची में एक ऐसा भी नाम है। जिसकी मृत्यु हो चुकी है। इससे समझा जा सकता है कि स्थानांतरण सूची तैयार करते समय  विभागीय अधिकारियों ने अदूरदर्शिता का परिचय दिया है। यद्यपि जानकारी के बाद मृत कर्मचारी का नाम संशोधित आदेश के बाद बाहर कर दिया गया है। भी है कि बचे शेष 67 पदों में अभी संपूर्ण रायपुर संभाग की ट्रांसफर लिस्ट आना अभी शेष है।
देखें जल्द रिटायर्ड होने वाले आरक्षकों की सूची
close