2 साल बाद पकड़ाए हत्या के आरोपी.. तीनों अलग अलग ठिकाने से पकड़ाए.. शहडोल,सक्ति, बम्हनीडीह में थे छिपे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— हत्या का आरोप लेकर दो साल से फरारी काट रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए एक दिन के रिमाण्ड में लिया है।
 
                थाना प्रभारी कलीम ने बताया कि 5 मई 2018 को रात्रि करीब 12 बजे गोंडपारा निवासी शत्रुघ्न तिवारी पिता झुमुक लाल तिवारी के तीन लोग घुसे। आरोपी गुड्डू सोनी, राम सिंह परिहार, राकेश दुबे ने शत्रुघ्न तिवारी के साथ जमकर मारपीट की। तीनों ने आरोप लगाया कि जादू  टोना करता है। मारपीट के दौरान शत्रुघ्न को गंभीर चोट पहुंची। इसके बाद शत्रुघ्न को सिम्स,अपोलो, रामकृष्ण केयर मेडिकल कालेज रायपुर में इलाज कराया गया। और अन्त में उसने सिम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
  
           मामले में सिटी कोतवाली में तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। लेकिन बार बार खोजबीन और दबिश के बाद तीनों आरोपी बच निकले। इसी बीच लम्बित प्रकरणों के निराकरण को लेकर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने मामले का जल्द निराकरण करने का आदेश दिया। साथ ही विशेष टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ का निर्देश दिया।
 
                                अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया ने कोतवाली थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम की अगुवाई विशेष टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी तेज हुई। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गुन्नु सोनी इस समय शहडोल में है। जबकि राम सिंह परिहार सक्ति में और राकेश दुबे बम्हनीडीह में छिपा है।
                   
           विशेष टीम ने तीनों को अलग अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया। साथ ही पूछताछ के लिए एक दिन के रिमाण्ड में लिया है। 
TAGGED:
close