मस्तूरी से शराब तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार ..बाइक जब्त..दोनों कोचियो को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने शासन के निर्देश पर ड्राई डे पर अवैध शराब विक्रेताओं के बड़ी कार्रवाई की है। शराब दुकान बंद होने के बावजूद अवैध रूप से शराब बिक्री करने के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास कुल 40 पाव देशी शराब और मोटरसायकल को जब्त किया है। जब्त शराद की कीमत 3000 और बरामद बाईक का मूल्य 30000 रुपये है।पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम सत्य प्रकाश खूंटे पिता दशरथ खूंटे और सहदेव बघेल पिता मालिकराम बघेल है। दोनों ग्राम लावर थाना मस्तूरी के रहने वाले हैं। 
 
         सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजूल शाह होदा  ने बताया कि शासन ने 2 अक्टूबर को आदेश जारी कर ड्राय डे घोषित किया है। मुखबीर से जानकारी मिली कि शराब दुकानें बंद  होने के बाद भी लोग अवैध रूप से शराब बिक्री का प्रयास कर रहे है। 
 
       इसी क्रम में थाना स्तर पर टीम गठित कर समता फैक्ट्री के सामने ग्राम हरदी मैं घेराबंदी कर मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 40 पाव देशी शराब बरामद किया गया। दोनों व्यक्तियों ने इस दौरान किसी प्रकार का वैध दस्तावेज भी पेश नहीं किया।
 
             प्रकरण में दोनों आरोपियों से कुल सात लीटर से अधिक कीमती 3200 रुपए की शराब और  मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
 
                                          आरोपियों की धरपकड़ की  कार्यवाही में प्रधान आरक्षक देव मून सिंह और आरक्षक मिथिलेश सोनी, रंजीत खलखो का सक्रिय योगदान रहा।
close