2 दिवसीय थांग ता प्रतियोगिता का शुभारम्भ.. बोले प्रमोद नायक..करें प्रदेश का नाम रोशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- जिला सहकारी बैंक चैयरमैन प्रमोद नायक ने राज्य स्तरीय दो दिवसीय थांग-ता प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता का समापन 26 को होगा। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को अतिथि ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 
 
                   त्रिवेणी सभागार में 25 अक्टूबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय थांग ता प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि प्रमोद नायक ने शुभारम्ब किया। शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम सभापति शेख नजिरूउद्दीन ने किया। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ पैराओलंपिक जूडो संघ के अध्यक्ष आशीष गोयल, छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ प्रदेश अध्यक्ष शेख समीर विशेष रूप से मौजूद थे। 
 
                        जानकारी देते चलें कि दो दिवसीय राज्यस्तरीय थांग ता प्रतियोगिता में शिरकत करने 11 जिलों के 190 खिलाड़ी बिलासपुर पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में दिव्यांग प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 26 अक्टूबर शाम 5 बजे  होगा।
 
         अपने संबोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद नायक ने बताया कि थांग-ता मणिपुरी मार्शल आर्ट है। धीरे धीरे यह सम्पूर्ण भारत का खेल हो गया। थांग ता मार्शल आर्ट को भारत सरकार ने  “खेलो इंडिया” में भी शामिल किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि  खेल में छत्तीसगढ़ के  खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। देश में प्रदेश का नाम रोशन करेंग। पदक भी हासिल करेंगे। सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें। बाहर जिलों से आए थांग ता के प्रतियोगिता बिलासपुर से सुखद अनुभव लेकर अपने घर लौटें। ऐसी मेरी आशा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close