2 दिन.2 दर्जन चाकूबाज गिरफ्तार..एडिश्नल एसपी ने बताया..27 को 12 खंजर प्रेमियों को जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 
 
बिलासपुर—शहर में लगातार चाकूबाजी की घटना से शहर में दहशत का माहौल है। मुख्यमंत्री के बिलासपुर प्रवास के दौरान चाकूबाजी की घटना और दो की मौत के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए है। इसी क्रम में पुलिस ने चाकूबाजी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
         एडिश्नल एसपी शहर उमेश कश्यप ने बताया कि 27 फरवरी को अभियान के दौरान जिले के थाना क्षेत्र में 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से धारदार हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी है। उमेश कश्यप ने बताया कि दो दिनों के भीतर कुल 22 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 
             चाकूबाजी के खिलाफ अभियान के दौरान 26 फरवरी को 10 चाकूबाजों के खिलाफ  कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।  पकड़े गए आरोपियों में नाबालिग भी शामिल हैं। पढ़े थानावार चाकूबाजी अभियान के तहत गिरफ्तार आरोपी
 
थाना सिविल लाइन
1).मोनू उर्फ आरएमडी हरि मंगल गौतम पिता धर्म प्रकाश उम्र 27 साल पंचमुखी हनुमान मंदिर
2) विशेष कांत श्रीवास पिता चंद्रकांत श्रीवास उम्र 28 साकिन गोड़पारा
3) धीरज यादव पिता विजय यादव उम्र 28 वर्ष जबड़ा पारा
4) सूरज केवट ऊर्फ मुससु पिता संतु केवट उमर 21 चिंगराजपारा
 
थाना चकरभाठा 
5) संतोष साहू पिता राजकुमार उम्र 19 वर्ष, निवासी मन्नाडोल तिफरा
6) शंकर वर्मा पिता राजेश वर्मा उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड 9 चकरभाठा
7) प्रदीप सिंह लोधी पिता कुहुक सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी बछेरा पारा तिफरा
 
थाना कोनी 
8) रोशन सूर्यवंशी पिता रामप्रकाश सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष पता सरकंडा मधवा पारा
 
थाना तखतपुर
9) अर्जुन सूर्यवंशी पिता होरीलाल सूर्यवंशी उम्र 24 वर्ष कॉलेज पारा तखतपुर
 
थाना सिविल लाइन
10) मोनू उर्फ आरएमडी हरि मंगल गौतम पिता धर्म प्रकाश उम्र 27 साल पंचमुखी हनुमान मंदिर
11) विशेष कांत श्रीवास पिता चंद्रकांत श्रीवास उम्र 28 साकिन गोड़पारा
12) धीरज यादव पिता विजय यादव उम्र 28 वर्ष जबड़ा पारा
13) सूरज केवट ऊर्फ मुससु पिता संतु केवट उमर 21 चिंगराजपारा
 
थाना तोरवा 
14)  विरेंद्र साहू ऊर्फ भाऊ पिता-बैजनाथ साहू  ऊम्र-18, पता-दाऊ बाबा मंदिर तोरवा
 
थाना सकरी
15)अवधेश वर्मा उर्फ दुवा पाल पिता नारायण वर्मा,,26 वर्ष निवासी सकरी 
 
थाना कोतवाली
16) किशन यादव पिता रामायण यादव 27 वर्ष निवासी कुमहरपारा कर्बला
 
सरकन्डा थाना
17) लव जायसवाल पिता सदाराम 22 साल रामनगर सरकंडा।
    
                  अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने बताया कि चाकूबाजी के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर आरोपियों को किसी भी सूरत मे नहीं छोड़ा जाएगा। लोगों से अपील भी है कि चाकूबाजी होने की जानकारी बेझिशक पुलिस के संज्ञान में लाए। 
TAGGED: , ,
close