जहरीली शराब से 20 की मौत..बदले गए कलेक्टर – एसपी

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल।राज्य शासन ने मुरैना जिले में जहरीली शराब के सेवन से 20 व्यक्तियों की कथित रूप से मृत्यु की घटना के समग्र पहलुओं की जाँच के लिये अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय विशेष जाँच दल गठित किया है। जाँच दल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए. साई मनोहर और उप पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वही देर शाम राज्य शासन ने कलेक्टर डिण्डोरी बक्की कार्तिकेयन को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर जिला मुरैना पदस्थ किया है। इसी प्रकार कलेक्टर मुरैना अनुराग वर्मा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उप सचिव मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है।एक अन्य आदेश में सुनील कुमार पाण्डेय सेनानी 25वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल भोपाल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक जिला मुरैना पदस्थ किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close