स्पेश्ल रेस्क्यू में 20 घुमन्तु बच्चे बरामद.. सभी बाल संरक्षण समिति के हवाले..बनाया जाएगा काबिल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— कोर्ट निर्देश के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए दो दिनों के भीतर 20 घूमन्तु बच्चों को बरामद किया है। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के हवाले किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               पुलिस जानकारी के अनुसार कोर्ट से लगातार निर्देश के बाद बाल श्रमिक,अपशिष्ट संग्रहण से जुड़े बच्चों के अलावा भिज्ञा वृत्ति में शामिल घुमन्तु बच्चों को विशेष अभियान चलाकर कब्जे में लिया जा रहा है। 

                 इसी क्रम में पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के निर्देश में पुलिस और महिला बाल विकास विभाग ने 31 अगस्त से विशेष रेस्क्यू अभियान का आगाज किया है। अभियान 6 सितम्बर तक चलाया जाएगा। दोनों विभाग की संयुक्त टीम ने 31 अगस्त को 15 बच्चे जबकि 1 सितम्बर को 5  रेस्क्यू किया है। 

           महिला बाल विकास अधिकारी निशा मिश्रा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बुरी स्थिति में पकड़े गए बच्चों को पढाई लिखाई कर काबिल बनाना है। ताकि ऐसे बच्चों अपराध की दुनिया में जाने से रोका जा सके। काबिल बनकर अपने भविष्य को संवारे। पुलिस प्रशासन ने बताया कि अभियान को समय समय लगातार बनाकर रखा जाएगा।

TAGGED:
close