200 बसपा नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ…कई पदाधिकारी शामिल…बब्बर ने किया विशाल जनसभा को संबोधित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— तखतपुर विधानसभआ क्षेत्र में सिने अभिनेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजबब्बर ने चुनावी सभा को संबोधित किया है। इस दौरान बब्बर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। भारी भी़ड को संबोधित कर राजबब्बर ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की आंधी चल रही है। पांचो राज्य में भाजपा की हार और कांग्रेस की जीत होगी। राजबब्बर ने बताया कि भाजपा शासन काल में घोटालों का काण्ड लिखा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 कांग्रेस की स्टार प्रचारक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सिने अभिनेता राजबब्बर ने तखतपुर में भारी भी़ड़ वाली चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें देखने और सुनने भारी संख्या में जनता की भीड़ पहुंची। अपने भाषण में राजबब्बर ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि देश में परिवर्तन की आंधी चल रही है।

        अपने भाषण मेंं राजबब्बर ने एक एक कर भाजपा शासन काल के घोटालों की गिनती की। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी है। जनता को भी पता चल गया है कि भाजपा का चाल चरित्र चेहरा क्या है।

                   जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने राजबब्बर के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ली है। सभी लोगों ने क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का दावा किया।

         सभी पदाधिकारियों ने जिला महामंत्री अभिषेक सिंह (राजा), जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में राज बब्बर के समक्ष गनियारी में कांग्रेस की सदयता ग्रहण की है।

close