स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेसियों ने कहा त्राहिमाम्

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG_20160612_075626बिलासपुर—-शहर कांग्रेस कमेटी और काग्रेस पार्षद दल ने आज लगातार तीसरे रविवार त्राहिमाम् डे मनाया। सीवरेज और  नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ मन्नू चौक पर प्रदर्शन करते हुए बदहाल सड़क की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। शिव टाकिज चौक से जगमल चौक, मन्नू चौक से दयालबद चौक के बीच आयोजित त्राहिमाम डे में स्थानीय नागरिकों ने भी शिरकत किया।

                          कांग्रेसियों ने स्थानीय लोगों के साथ मन्नू चौक पर राहगीर त्राहिमाम् डे मनाया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद जुगल किशोर गोयल ,देवाआशीष घोष, मनीष बोले आशीष गोयल के नेतृत्व में वार्ड के निवासियों ने त्राहिमाम् डे में भाग लिया।  मालूम हो कि  प्रशासन ….शहर की एक मात्र अच्छी सड़क श्रीकांत वर्मा मार्ग से सीएमडी चौक को घेरकर राहगीर डे मनाता है। विरोध में स्वरूप कांग्रेसियों ने प्रत्येक रविवार को प्रशासन को आइना दिखाने शहर की बदहाल सड़कों पर राहगीर त्राहिमाम् डे मनाने का एलान किया।

                        मन्नू चौक पर आयोजित त्राहिमाम् डे कार्यक्रम का आगाज महामंत्र ओम के साथ हुआ। योगाभ्यास और पीटी का अभ्यास किया गया। हमेशा की तरह इस बार भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकास टीम को कमीशन टीम फिर हराया।

लाफ्टर और हास्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोग त्राहिमाम् का नारा लगाकर भ्रमण किया। मन्नू चौक पर आयोजित सभा को संबाेधित करते हुए पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि लगभग चार साल से स्थानीय टिकरापारा की जनता सीवरेज और नगर निगम की कार्यप्रणाली से परेशान है। सड़के गांव की गलियों से भी बदतर हो गयी हैं। जनता त्रस्त है। सभा को शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर  पूर्व पार्षद युगल किशोर गोयल, शहर महामंत्री देवाशीष घोष, प्रदेश सचिव महेश दुबे ने भी संबोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन अभय नारायण राय ने किया।

राजनीति के अजातशत्रु थे बीआर...कांग्रेस
READ

त्राहिमाम डे कार्यक्रम में शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा, राकेश सिंह, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय कार्यालय सचिव सुभाष ठाकुर, हरमेन्द्र शुक्ला, शहर सचिव यतीश गोयल, आशीष गोयल, संजय चौहान, समेत स्थानीय सैकड़ो लोग उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आगामी रविवार को त्राहिमाम् डे का आयोजन  गौरव पथ पर किया जायेगा।