BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20160620-WA0001बिलासपुर—विशेष अभियान चलाते हुए रेल प्रशासन ने कई मामलों में कार्रवाई की है।  करीब पचास नाबालिग,  लावारिस बच्चों को चाइल्ड केयर के हवाले किया है। रेल प्रशासन ने विभिन्न आरोपों में 19 लोगों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

           रेेलवे सुरक्षा बल ने अभियान चलाते हुए 42 नाबालिग बिछुडे़ और लावारिस बच्चों को चाइल्ड केयर के हवाले किया है। सात बालिग महिला और पुरूषों को स्थानीय पुलिस को सौंपा है। रेलवे स्टेशनों में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न अपराध में 19 व्यक्तियों को भी  गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से करीब एक लाख रूपयों की संपत्ति बरामद हुई है। यात्रा के दौरान महिला यात्रियों से छेडछाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर रेल पुलिस के हवाले किया गया है।

                 मण्डल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान 14 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 17 यात्रियों को भूलवश छूट गए सामानों को सही सलामत वापस लौटाया है। इसमें सोने चांदी की कीमती सामान भी शामिल हैं।रेल पुलिस ने टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

close