गांजा समेत हिरासत में अंतर्राज्यीय तस्कर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160716-WA0157बिलासपुर— कोनी पुलिस ने मखबिर की सूचना पर उड़ीसा से गांजा की तस्करी कर इलाहाबाद जा रहे गांजा समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। गांजा तस्करी में एक महिला को भी शामिल होना बताया जा रहा है। सभी आरोपी उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। गांजा तस्करों को सरकंडा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी समेत हिरासत में लिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रणनीति के साथ गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मिली थी कि कुछ लोग चार पहिया वाहन में उड़ीसा से गांजा लेकर इलाहाबाद वाया बिलासपुर रतनपुर होते हुए इलाहाबाद जा रहे हैं। गाड़ी में 51 किलो से अधिक गांजा बोरियों में है। पुलिस न खबर मिलने के बाद पेट्रोल पंप के पास गाड़ी को रूकवाया। इसके पहले आरोपी फरार होने की कोशिश में थे। लेकिन पुलिस टीम ने कोई चूक नहीं करते हुए एक महिला समेत तीन अन्य आरोपियों  को हिरासत में लिया।

                      छानबीन के दौरान पुलिस को गाड़ी की डिग्गी में पैकेट में भरे गांजा को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि महिला के अलावा गिरफ्तार आरोपियों का नाम मोहम्मद सिराज पिता बब्बू कुरैशी और मोहम्मद साबिर पिता खालिसपुर-मुबारकपुर पोस्ट हमीदपुर थाना थाना कादिरपुर सुल्तानपुर का रहने वाला है। तीसरा आरोपी मोहम्मद इलियास पिता अहमद कुरैशी गांव रामगंज पोस्ट मानापुर थाना- पट्टी…जिला प्रतापगढ़ का निवासी है। महिला आरोपी का नाम शकीला बानो है। जो गाड़ी के पहली सीट पर बैठी थी।

बहरहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक सभी आरोपियों को कोनी थाना में रखा गया है।

close