23 को रेल रोको आंदोलन का एलान…कांग्रेस नेता ने बताया…अधिकारियों को स्थानीय लोगों के सामने देना होगा जवाब

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुरः— कांग्रेस नेता अभय नारायण  राय ने बताया कि देवरीखुर्द और लालखदान के स्थानीय लोग मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ने पर चक्का जाम किया जाएगा। अभय नारायण राय ने बताया कि यदि आरओबी निर्माण और स्थानीय लोगों की परेशानियों को प्रशासन ने गंभीरता से नही लिया तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 23 सितम्बर को रेल रोका जाएगा।

                   कांग्रेस नेता अभय नारायण राय ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ 23 सितम्बर को रेल रोको आंदोलन करेंगे। अभय ने बताया कि लालखदान रेलवे फाटक ओव्हब्रिज निर्माम में भारी अनियमितता बरती गयी है। पूरे आठ साल बाद भी आज तक आरओबी का निर्माण कार्य पूरा नही हुआ है। कुछ दिनों और महीनों के लिए आरओबी से परिवहन तो शुरू हुआ लेकिन निर्माण में खामियों को गिनाकर बन्द कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने  बताया कि जल्द ही एक महीने के अन्दर आरओबी को खोल दिया जाएगा।

                         अभय ने कहा कि एक महीने का समय धीरे धीरे आठ महीेने में बदल गया है।  इस बीच आरओबी को चालू करने को लेकर रेलवे और स्थानीय प्रशासन से स्थानीय लोगों ने निवेदन किया। लेकिन सारे प्रयास ढाक के तीन पात साबित हुए।  कांग्रेस नेता ने बताया कि 23 सितम्बर  को रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने से पहले 17 सितम्बर मंगलवार को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक रेलवे फाटक के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

                   यदि अधिकारी  धरना स्थल पहुंचकर आरओबी प्रारंभ होने की तारीख का एलान नहीं करते है तो 2 बजे के बाद सांकेतिक चक्का-जाम किया जाएगा। अभय ने बताया कि मामले की जानकारी लिखित में एस.डी.एम बिलासपुर और संबंधित विभागों को दी गयी है। धरना प्रदर्शन में देवरीखुर्द महमंद समेत आस-पास के ग्रामीण जनता शामिल होंगी।

TAGGED: , , ,
close