24 घंटे में सुलझ गयी अपहरण की गुत्थी..पुलिस सुरक्षा में चारो नाबालिग छात्राएं..फरार आरोपी की हो रही तलाश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– दो दिन पहले रतनपुर से गायब चार नाबालिग ल़डकियों को पुलिस ने रायगढ़ से पकड़ा है। युवतियां सकुलशल पुलिस अभिरक्षा में अपने माता पिता तक पहुंच गयी है। 22 अक्टूबर की रात्रि थाना पहुंचकर दसवीं और आठवीं में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावक ने पुलिस को बताया कि दोनों बेटियां घर नहीं पहुंची है। दोनो नाबालिग अपनी नाबालिग सहेलियों के साथ स्कूल के लिए निकली। फिर शाम तक नहीं लौटी। पुलिस ने अभिभावक के बयान पर गुमशुदा में मामला दर्ज कर मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने मामले को ना केवल गंभीरता से लिया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा को जिम्मेदारी देते हुए जल्द से जल्द लड़कियों का पता लगाने को कहा।  सूचना मिलते ही कोटा एसडीओपी अभिषेक सिंह रतनपुर थाना पहुंचकर शिकायत को तत्परता से लेते हुए तासाजी शुरू की।

                     पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी मानसिंह राठिया महामाया कालेज पहुंचे। उन्होने प्रथम वर्ष के छात्र सारंग़ढ़ निवासी उत्तरा कुमार की जानकारी ली। मोबाइल नम्बर को साईबर सेल में डाला। पुलिस की दो टीम बनाकर महासमुंद और सारंगढ़ रवाना हुई। दोनों टीमें इस दौरान लगातार साइबर सेल के सहयोग से संदेही का पीछा करते रही। पुलिस को जानकारी मिली कि अपहृत छात्राएं झारसुगड़ा गौंदिया ट्रेन से रायपुर के लिए बिलासपुर से रवाना हुई हैं। दूसरी टीम को भी जानकारी मिली कि छात्राएं रायपुर से महासमुंद के पटेवा की तरफ जा रही हैं। अन्त में पुलिस ने छात्राओं के साथ अपहरण करने वाले को सारंगढ़ से  रायगढ़ जाते समय घेर लिया।

                अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि पुलिस के दबाव में आकर अपहरण कर्ता उत्तरा कुमार कोशल ने छात्राओं को कार से रायगढ़ पोस्ट आफिस के पास छोड़कर फरार हो गया। इस बीच पुलिस परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर छात्राओं को अपने कस्टडी में ले ली।

             अर्चना झा ने बताया कि चारो छात्राओं को बिलासपुर लाकर मेडिकल जांच कराया गया है। महिला थाना प्रभारी ने चारों छात्राओं का बयान भी दर्ज कर लिया है। जल्द ही घटनाक्रम के आरोपी और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन प्रारम्भिक जांच में जानकारी मिल रही है कि उत्तरा कुमार ने एक नाबालिग प्रेमिका के घटनाकारित किया है।

                          इधर अपहरण की घटना को मात्र 24 घंटे में सुलझा लिए जाने पर रतनपुर वासियों में खुशी की लहर है। नागरिको ने पुलिस की तारीफ की है। पूरे घटनाक्रम में थाना प्रभारी मानसिंह राठिया, आर.एन.राठिया, अशोक वर्मा,हेमन्त आदित्य,समेत साईबर सेल की टीम के साथ भोप सिंह शारदा कतलम ने जमकर मेहनत कर छात्राओं को सकुशल बचाने में योगदान दिया है। पुलिस कप्तान ने भी जवानों की तारीफ की है।

close