24 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

s.p. officeबिलासपुर— पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव ने विभिन्न थानों में तैनात और जिम्मेदारी निभा रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से ऊधर किया है। सिविल लाइन में अटैच कर्मचारियों को थाने की जिम्मेदारी दी गयी है तो थाने से कुछ चेहरों को सिविल लाइन भेजा गया है। अचानक हुए इस बदलाव को लेकर थाने में काम कर रहे पुलिस अधिकारियों के चेहरे पर मायूसी तो वहीं सिविल लाइन से थाना जाने वाले चेहरों ने खुशी जाहिर की है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

            पुलिस कप्तान मंयक श्रीवास्तव ने विभिन्न जगहों में तैनात कुल 24 पुलिस कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सीपत में तैनात निरीक्षक चोन्हास लकड़ा को रक्षित केन्द्र भेज दिया गया है। रक्षित केन्द्र से निरीक्षक बी.पी.बखला को थाना सीपत जाने का आदेश दिया गया है।

              उप निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल को सिटी कोतवाली से महिला थाना और उप निरीक्षक सुनीता नाग को महिला थाना से सिटी कोतवाली भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक रामशंकर सोनी को रक्षित केन्द्र से सरकण्डा थाना और गुलाब पटेल को पेन्ड्रा थाना से सिटी कोलवाली स्थानान्तरित किया गया है।

             सहायक उप निरीक्षक मनोरमा तिवारी रक्षित केन्द्र से सरकंडा,सहायक उप निरीक्षक शेखर एक्का रक्षित केन्द्र से गौरेला,प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत शिन्दे रक्षित केन्द्र से सरकन्डा, प्रधान आरक्षक मनमोहन सिंह रक्षित केन्द्र से सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक मनोरंजन कुजुर को रक्षित केन्द्र से गौरेला और प्रधान आरक्षक सुनील यादव का स्थानांतरण रक्षित केन्द्र से सिटी कोतवाली के लिए किया गया है।

close