24 महीने में तैयार होगी फोर लेन सड़क

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160730-WA0043बिलासपुर—महामाया चौक से सेन्दरी मोपका बायपास के बीच फोर लेन सड़क निर्माण में सत्तर करोड खर्च होंगे। शासन ने वर्क प्लान जारी कर दिया है। दस किलोमीटर लम्बी सड़क की चौड़ाई बीस मीटर होगी। सड़क निर्माण का काम 24 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

                               पीडब्लूडी विभाग डीविजन एक ई.ई.मधेश्वर प्रसाद ने बताया कि 24 महीने में महामाया से सेन्दरी मोपका बायपास के बीच दस किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। शांति इंजीकाम के आवेदन को शासन ने मंजूर किया है। वर्क प्लान भी घोषित कर दिया गया है। सड़क की चौड़ाई दोनों किनारों को मिलाकर बीस मीटर होगी।  कोरबा की शांति इंजीकाम कंपनी को इसकी सूचना भेज दी गयी है। जरूरी कार्यवाही के बाद कंपनी काम करना शुरू कर देगी। कंपनी को काम शुरू करने से पहले एपीएस राशि जमा करना होगा।

                   इंजीनियर मधेश्वर प्रसाद ने बताया कि सड़क की कुल चौड़ाई बीस मीटर… फोर लेन में होगी। महामाया चौक से सेन्दरी मोपका बायपास चौक के बीच सड़क की कुल लम्बाई दस किलोमीटर है। कंपनी को स्वीकृत पत्र भी भेज दिया गया है। सहमति के बाद एपीएस और अन्य औपरिकता पूरी करने के बाद वर्क काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रक्रिया एक महीने में पूरी कर ली जाएगी। सड़क निर्माण का बजट सत्तर करोड़ रूपए है।

close