25 जून को मनाएंगे काला दिवस.. भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया.. कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने बताया कि भाजपा जिला इकाई 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, 25 जून आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाएगी।  28 जून को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को अधिक से अधिक सुना जाएगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

             आनलाइन वीडियो कांफ्रेसिंग में जिला भाजपा अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों से बैठक कर बताया कि जून कार्यक्रम में केन्द्रीय नेतृत्व की दिशा निर्देशों में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को समूचा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि योग दिवस पर 20 से अधिक लोग एकत्रित होकर कार्यक्रम नहीं करेंगे।

                  23 जून को डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी मंडलों के शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर डॉ0 मुखर्जी के विचार, त्याग और बलिदान से जुड़ी बातों को लेकर गोषठी का आयोजन किया जाएगा।

             जिला अध्यक्ष ने बताया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने देश वासियों पर अत्याचार किया। इस बात को आज भी कोई नहीं भूला है। कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू कर मानवधिकारों का हनन किया। लोकतंत्र की हत्या हुई।  प्रेस  को सेंसर किया गया।आज भी 25 जून को देश में काला दिवस के रूप में याद किया जाता है। सभी भाजपा कार्यकर्ता और नेता 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाएंगे। 25 से 27 यानि तीन दिनों तक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  

              प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जून को सुबह 11 बजे देश वासियों से मन की बात करेंगे। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। वीडियों कांफ्रेंस बैठक को बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने भी संबोधित किया। आनलाइन वीडियों कांफ्रेंस बैठक में कृष्णकुमार कौशिक, राकेश चन्द्राकार, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, संदीप दास, पेंगन वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, बीआर महोबिया, त्रेतानाथ पाण्डेय, राजेश कश्यप, मनीष अग्रवाल, किशन सिंह ठाकुर, शंकर चक्रधारी, लूसन राठौर सहित मंडल अध्यक्ष महामंत्री  शामिल हुए।

TAGGED:
close