सकरी में 250 कांग्रेसियों ने बदला पाला…30 भाजपाईयो ने पकड़ा छजका का दामन…भाजपा और कांग्रेसी खेमें में हलचल..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—तखतपुर विधानसभा के सकरी बाजार में आयोजित जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में 250 से अधिक कांग्रेसी और 30 से अधिक भाजपा नेताओं ने जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। नाराज कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने अपने अपने संगठन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जोगी कांग्रेस में आस्था जाहिर की है। इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता धरमजीत सिंह, बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक,तखतपुर जनता कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कौशिक, पार्टी प्रदेश प्रवक्ता मणिशंकर पाण्डेय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जनता कांग्रेस में प्रवेश करने वाले सभी नेताओं का धरमजीत सिंह,सियाराम और संतोष कौशिक ने गुलाबी पटका पहनाकर स्वागत किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         सकरी में जोगी कांग्रेस ने कांग्रेस और भाजपा को गहरा झटका दिया है। ठीक चुनाव के पहले 250 से अधिक कांग्रेस नेता और 30 से अधिक भाजपाइयों ने जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया है।जनता कांग्रेस के मंच से दिल बदल करने वाले सभी कांग्रेसी और भाजपा नेताओं ने अपने अपने दल के खिलाफ जमकर आक्रोश जाहिर किया है।

          कांग्रेस नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष राकेश तिवारी, पूर्व जनपद सदस्य विनोद कौशिक और तखतपुर विधानसभआ युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश देवांगन ने कांग्रेस नेताओं पर तानाशाही का आरोप लगाया है। तीनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के आला नेताओं की हठधर्मिता ने हमें कांग्रेस पार्टी छोड़ने को मजबूर किया है। कांग्रेस में ना तो नेताओं की इज्जत है और ना ही कार्यकर्ताओं की पूछ परख ही है। पार्टी ने टिकट वितरण के दौरान स्थानीय लोगों से भेदभाव किया है। यही कारण है कि 250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने जोगी कांग्रेस में आस्था जाहिर की है। हमने संतोष कौशिक के समर्थन में प्रचार प्रसार करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं प्रदेश में जोगी कांग्रेस को सरकार बनाने का संकल्प भी लिया है।

                    इस दौरान तखतपुर क्षेत्र के भाजपा के तीन मण्डल अध्यक्षों के साथ 30 से अधिक नेताओं ने भी जोगी कांग्रेस में आस्था जाहिर की है। नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं का धरमजीत सिंह ने गुलाबी पटका पहना कर पार्टी में स्वागत किया। भाजपा से जोगी कांग्रेस में शामिल नेताओं ने भाजपा के साथ कांग्रेस पर निशआना साधा। भाजपा के तीनों मण्डल अध्यक्षों ने कहा कि बाहरी प्रत्याशी को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम को धरमजीत,सियाराम,संतोष कौशिक और  मणिशंकर पाण्डेय ने संबोधित किया।

पीसीसी और भाजपा खेमें में हलचल

                बताते चलें कि 250 से अधिक कांग्रेसियों के जोगी कांग्रेस में प्रवेश से पीसीसी को गहरा झटका लगा है। रायपुर से बिलासपुर तक कांग्रेसियों में हलचल मच गयी है। डैमेज कन्ट्रोल करने कांग्रेस के नेता सक्रिय हो गए हैं। लेकिन बात बनते नहीं दिख रही है। इधर भाजपा में भी तीन मण्डल अध्यक्षों के जोगी कांग्रेस प्रवेश से बेचैनी बढ़ गयी है। फिलहाल दोनों दल पार्टी नेताओं को मनाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।

close