छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवा देश के समकक्ष-अमर

Shri Mi
2 Min Read

sammelan_medicalबिलासपुर।रविवार को नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल आईएमए भवन में आयोजित राज्य चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शामिल हुए।निकाय मंत्री ने कहा कि देश की 70 से 80 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाओं का दायित्व शासकीय चिकित्सकों पर है। इसके लिए हमने बेहतर काम किया है।श्री अग्रवाल ने कहा कि शासकीय चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवा और जागरूकता से छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं में देश की समकक्ष है।निकाय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने स्वास्थ्य सेवाओं में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किया है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             निकाय मंत्री ने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवा में निजी सेक्टर में भी कई अस्पताल प्रदेश में संचालित है। निजी सेक्टरों के संस्थाओं को नियंत्रित करने के लिए शासकीय सेवाओं से जुड़े अस्पतालों को अपने कामो में उत्तरोतर इजाफा करना होगा जिसका लाभ हमारी प्रदेश की जनता को होगा। हमें निजी सेक्टरों के समानान्तर अपनी कार्य पद्धति रखनी होगी। जिससे बेहतर परिणाम हासिल होगा। साथ ही यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय सेवा ही प्रमुख व्यवस्था है। इसलिए उन्हें सतत् जागरूक रखकर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना होगा।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close