27 हजार शिक्षकों ने खोला मोर्चा…पेश किया 9 सूत्रीय मांग पत्र…कहा भर्ती से पहले स्थानांतरण और संविलियन करें

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
न्यूज डेस्क…-वरिष्ठता स्थानांतरित संगठन के बैनर तले स्थानांतरण और संविलियन होने का इंतजार कर रहे एलबी शिक्षकों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया। मांग पत्र राज्यपाल,मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री के नाम स्थानीय प्रशासन को दिया। इस दौरान कमोबेश सभी जगह प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने प्रशासन से बताया कि आज भी प्रदेश के 27 जिलों में 27 हजार से अधिक  शिक्षकों को स्थानांतरण और संविलयन का लाभ नहीं मिला है। जल्द से जल्द समस्या का निराकण किया जाए।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
 
                  वरिष्ठता स्थानांतरित संगठन के बैनर तले..एल बी शिक्षकों ने दंतेवाड़ा.धमतरी,बालोद, कवर्धा,मुंगेली समेत कई जिलों में स्थानीय प्रशासन को एक साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री,स्कूल शिक्षा मंत्री और सचिव के नाम 9 सूत्रीय मांग पत्र पेश किया। वरिष्ठता स्थानांतरिक संगठन के जिला प्रभारियों ने एक साथ प्रदेश के जिलों में अपनी बातों को रखा।
 
                       शिक्षकों ने स्थानीय प्रशासन को बताया कि 27 जिलों के करीब 27000 से अधिक शिक्षकों आज भी स्थानांतरण और संविलियन का लाभ नहीं मिला है। स्थानांतरण नीति और संविलयन से वंचित प्रभावित शिक्षाकर्मी और एलबी संवर्क शिक्षकों को सुविधआ का लाभ दिया जाए। समस्त वर्ग के शिक्षक और एलबी संवर्ग के लिए जो गैर वित्तीय मामले है । ऐसे मामलों में वरिष्ठता का निर्धारण नियुक्ति की तारीख से किया जाए। मध्यप्रदेश की तर्ज पर राजपत्र में संशोधन कर छत्तीसगढ़ में भी प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता , क्रमोन्नति दिया जाए। स्थानांतरण से वरिष्ठता  विसंगति और संविलयन से वंचित विसंगतियों को दूर किया जाए। प्राचार्य और  प्रधानपाठक के पदों पर शीघ्र ही पदोन्नति दी जाए।
 
                शिक्षक पदाधिकारियों ने अपने मांग पत्र में बताया कि  प्राथमिक शिक्षक छात्रों का बेस तैयार करता है। शिक्षको को सम्मान देते हुए सरकार के घोषणा पत्र में शामिल वेतन विसंगति के वादों को पूुरा किया जाए।  एक बार फिर 8 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षाकर्मियों को 2007-08 की तर्ज पर खुली स्थानांतरण नीति का लाभ देते हुए स्थानांतरण का लाभ दिया जाए। स्थानांतरण से रिक्त और स्वीकृत पदों पर पदोन्नति के बाद ही नई भर्ती की जाए।
 
              शिक्षकों ने बताया कि संविलयन आदेश जारी होने के बाद भी आज भी हजारों की संख्या में शिक्षक संविलयन से वंचित है। लगभग 15,000 शिक्षकों को तत्काल संविलयन आदेश जारी किया जाए। इसके बाद ही नई  नियुक्ति हो। पिछले बीस सालों से हजारों शिक्षक पदोन्नति से वंचित है। सभी को क्रमोन्नत वेतनमांन का लाभ दिया जाए।
 
                   स्वयं के व्यय से बीएड,डी एड करने वाले शिक्षको को 2 वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधना हो। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के समय बीएड ,डी एड ,डीएलएड की अनिवार्यता को समाप्त कर परिवार के सदस्य को शासकीय पदों पर भर्ती किया जाए।
 
                          संगठन के बैनर तले मांग करते हुए शिक्षकों ने बताया कि सभी अधिकारी कर्मचारी शिक्षक प/एल बी संवर्ग के लिए वर्तमान में लागू नई वृत्ति योजना  की जगह पुरानी वृत्ति योजना लागू हो। इसके अलावा हाई स्कूल विषय सेटप में आंशिक संसोधन किया जाए। भौतिक और रसायन का पद सृजन कर नियुक्ति और पदोन्नति दी जाए। क्योंकि हाई स्कूल में बायो और और गणित में स्थानांतरण के साथ पदोन्नति में अध्यापन का लाभ मिलता है। सेटप मे आंशिक संसोधन कर भौतिक और रसायन विषय वालो को भी हाई स्कूल में नियुक्ति और पदोन्नति के लिए शिक्षण संचालनालय समेत सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को शीघ्र आदेश जारी कर अनिवार्य रूप से भौतिक रसायन क्लास शुरू किया जाए।
 
              प्रांतीय वरिष्ठता स्थानांतरण संगठन के बैनर तले अपनी मांगों को धमतरी में शिक्षकों ने प्रांतीय संचालक लालबहादुर साहू,ए.के. मंडावी, एसपी निषाद , जिला उपाध्यक्ष एल के साहू ,टीकम हिरवानी ,कृष्णकुमार, सी.के. सेन , रविन्द्र कुमार और कमल साहू के साथ जिला प्रशासन को मांग पत्र दिया।
         
                         बालोद जिला प्रशासन को अपनी मांगों को शिक्षकों ने संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष किशोर साहू की अगुवाई में 9 सूत्रीय मांग पत्र दिया। मुंगेली जिला प्रशासन को प्रांतीय सचिव महादेव साहू और उनके साथियों ने अपनी मांगों को लिखित में दिया। दंतेवाड़ा में प्रांतीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सोरी की अगुवाई में शिक्षकों ने मांग पत्र को पेश किया।
 
 
close