292 चिकित्सा कर्मियों और डॉक्टरों की सेवा समाप्ति आदेश पर रोक,जांच के निर्देश

Shri Mi
1 Min Read

संविदा कर्मचारियों,पुलिसकर्मियों,साप्ताहिक अवकाश,अम्बिकापुर,छत्तीसगढ़ शासन,पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ,रायपुर।दंतेवाड़ा जिले में 292 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करने का नोटिस जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया था।जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने रोक लगाई है।बता दें कि यह नोटिस उन कर्मचारियों के लिए थी जो खनिज संसाधन न्यास निधि के जरिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन काम कर रहे थे।इनमें विशेषज्ञ डॉक्टर से लेकर सफाई कर्मी तक शामिल थे।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा ने आरोप लगाया कि खनिज न्यास निधि के तहत हुई भर्ती में भ्रष्टाचार होने की आशंका है। जिसे छिपाने के लिए जांच से पहले ही सभी कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया गया।

इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से  मुलाकात कर इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद आदेश को निरस्त कर दिया गया और पूरे मामले की जांच किए जाने का निर्देश टी एस सिंहदेव ने दिया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close