3 अलग अलग मामलों में 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 4 आरोपी पकड़ाए..2 नाबालिग भी शामिल..लाखों की चोरी को दिया अंजाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने तीन अलग अलग चोरी के मामलों में दो हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। चारों ने मिलकर लाखों रूपयों के सामान समेत नगद पर हाथ साफ किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने  बताया कि सिविल लाइन थाना और सकरी में तीन मामले में अलग अलग तारीख को दर्ज है। 5 अप्रैल को भारतीय नगर निवासी प्रार्थी रमेशचन्द्र पाण्डेय ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर बताया कि वह सिंधी कालोनी के पास बिलासपुर डेयरी दुकान का संचालन करता है। 4 अप्रैल की दरमियानी रात किसी ने दुकान के अन्दर घुसकर गल्ला में रखे 32 हजार रूपयों पर हाथ साफ किया।प्रार्थी की शिकायत पर मामले को दर्ज किया गया।

                परिवेश तिवारी ने बताया कि 30 मार्च को रिंग 2 स्थित ठेला से किसी ने गुटखा,पान मसाला,सिगरेट पार कर दिया। दीनदयाल निवासी योगेश शर्मा की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। 

               इसके अलावा सकरी थाना पहुंचकर में गोकुलनगर निवासी महाबली कोसले ने घर  से अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की शिकायत की। 

                             सिविल लाइन थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि शिकायत के बाद आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि कुछ संदेही मिनीबस्ती जरहाभाठा में घूम रहे हैं। खबर मिलते ही जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर चार लोगों को धर दबोचा गया। जिसमें दो नाबालिग भी है।

               पूछताछ के दौरान संदेही विकास यादव पिता विशाल यादव उम्र 19 ने बताया कि वह बैदू गैरेज के पास मिनी बस्ती जरहाभाठा में रहता है। बंटी यादव पिता मनहरण यादव उम्र 22 साल ने बताया कि वह शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा का निवासी है। इसके अलावा दोनों नाबालिगों ने भी अपना पता ठिकाना बताया। नाबालिगों के परिजनों को भी थाना बुलाया गया। 

                 चारों ने बताया कि 20-25 दिन पहले सिंधी कालोनी के पास बिलासपुर डेयरी और रिंग रोड़ 2 में गुूमटी को निशाना बनाया था। यहां से चारों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। साथ ही गोकुलनगर में भी हाथ साफ किया।

            पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों के पास से एक लाख से अधिक कीमती सामान को जब्त किया। आरोपियों के पास से 15 सौ रूपए नगद के अलावा एक कम्यूटर,लैपटाप,एक होम थिएटर, वर्तन, गुटका,सिगरेट, के अन्य कई सामाग्रियों को बरामद किया गया है।

close