3 कोरोना पाजीटिव की मौत..90 साल की महिला कैदी भी शामिल..बंदी समेत 6 कोविड-19 संक्रमित.पढ़ें..कहा..मिले मरीज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- मंगलवार को तीन कोरोना पाजीटिव की मौत हो गयी है। इसमें से एक मरीज को मृत्यु के बाद सिम्स में लाया गया। टेस्ट के बाद कोरोना पाजीटिव पाया गया। बताया जा रहा है 90 साल कि महिला बन्दी की मौत जेल में ही हुई। सुबह टेस्ट के बाद महिला में कोरोना पाजीटिव का लक्षण पाया गया। जानकारी देते चलें कि मंगलवार को मृतक महिला समेत कुल 6 कोरोना मरीज पाए गए। पांच का इलाज इस समय अस्पताल में चल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 मंगलवार को एक साथ तीन कोरोना मरीजों के मरने की खबर है। मरने वालों में दो लोग सम्पर्क के आने के बाद संक्रमित हुए है। जबकि एक का रिकार्ड ट्रैवलिंग है। अपोलो में दो मरीजों की मौत हुई है। एक मरीज व्ही सतीष बाबू 18 जुलाई को विजयवाड़ा से ट्रैवल करने के बाद कोरोना लक्षण पाए जाने पर अपोलो में भर्ती किया गया। उन्हें अन्य शारीरिक परेशानी भी थी। सतीश की उम्र करीब 71 की है। मंगलवार को सुबह उन्होने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अपोलो में इलाज के दौरान मरने वाले दूसरे कोरोना पाजीटिव मरीज का नाम एनआर पोर्ते है। आरपीएफ कर्मचारी पोर्ते को एक दिन पहले 3 अगस्त को भर्ती किया गया था। उन्होने भी आज इलाज के दौरान सुबह दम तोड़ दिया। दोनों मरीज का अंतिम संस्कार तोरवा स्थित श्मशान घाट में किया गया। 

                 तीसरी मरीज 90 साल की महिला है। महिला की मौत सुबह जेल में गिरने के दौरान मौत हो गयी। महिला को सर्दी जुकाम की शिकायत थी। आनन फानन में जेल प्रशासन ने महिला को सिम्स लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया। इसी दौरान महिला का टेस्ट भी किया गया। डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमित पाया।

 शहडोल के दो और बिलासपुर के चार मरीज

                मृतक 90 साल की महिला मरीज बंदी थी।  जबकि अन्य पांच लोगो को अलग अलग स्थान से कोरोना पाजीटिव रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल में लाया गया। 58 साल का आरपीएफ जवान पोर्ते का घर मोपका स्थित एचपी गोदाम के पास है। इलाज के लिए भर्ती किये गए दो अन्य मरीज शहडोल जिले के रहने वाले हैं। दोनों मरीज रीवा रोड जयसिंहनगर के रहने वाले हैं। देवेन्द्रनगर लिगिंयाडीह के एक मरीज को भी कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि छठवा मरीज केशला बिल्हा का रहने वाला है।

TAGGED:
close