आर्म्स एक्ट के 3 आरोपी गिरफ्तार.. न्यायालय में किया गया पेश..अब तक 15 लोगों पर हुई न्यायिक कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—तोरवा पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अवैध कामकाज करने वालों पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तरा किया है। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की लगातार शिकायत मिल रही थी। सभी शहर में असामािजक गतिविधियों में संलिप्तता है।
 
            तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के वरिष्ठ और जनसामन्य लोगों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि आसामाजिक तत्वों ने जीना मुहाल कर दिया है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असमाजिक गतिविधियों में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में दाखिल कर जेल भेजा गया। 
 
             परिवेश तिवारी ने जानकारी दी कि आईपीसी की धारा 294 ,323, 506, 324 ,34 और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत छोटू दास पिता परदेसी दास उम्र 19 साल को पुराना हाईकोर्ट के पीछे टिकरापारा से गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार दुसरे आरोपी राजा यादव पिता सनत यादव उम्र 19 साल को एफसीआई गोदाम के पीछे अटल आवास लिंगईडीह से हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। 
 
                 जबकि तीसरा आरोपी  महेंद्र त्रिवेदी पिता शिव भूषण त्रिवेदी उम्र 21 साल को भी अटल आवास लिंगयडीह से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर चाकू से आवेदक पर जान लेवा हमला करने का आरोप है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद  न्यायालय पेश किया गया है।
 
  थाना  प्रभारी नेर बताया कि पिछले दिनों भी तोरवा  पुलिस  ने लगातार कार्रवाई करते हुए  विभिन्न अपराधों में शामिल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
close